फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 150 PG seats will increase in AIIMS Gorakhpur, DM course will start in three departments

Gorakhpur News: एम्स गोरखपुर में पीजी की 150 सीटें बढ़ेंगी, तीन विभागों में शुरू होगा डीएम कोर्स

Wed, 02 Apr 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 150 PG seats will increase in AIIMS Gorakhpur, DM course will start in three departments
गोरखपुर। एम्स गोरखपुर में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की 150 सीटें और बढ़ेंगी। इसके अलावा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी में एक-एक सीट पर डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) कोर्स की भी शुरुआत होगी। इमरजेंसी मेडिसिन में भी परास्नतक की पढ़ाई कराई जाएगी। इन प्रस्तावों को स्टैंडिंग एकेडमिक कमेटी की बैठक में मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में एम्स में पीजी की 200 सीटें उपलब्ध हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 350 की जाएगी। एम्स में ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। पीजी करने वाले डॉक्टरों को भी मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी दी जाती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। वर्तमान में डीएम नियोनेटोलॉजी और एडिक्शन साईकियाट्री की पढ़ाई पहले से ही एम्स गोरखपुर में संचालित हो रही है। नई सीटों के जुड़ने से मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं अधिक प्रभावी तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed