फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 15 sacks and five cartons of oil stolen from goods train rack in Sardar Nagar, one accused arrested

Gorakhpur News: सरदार नगर में मालगाड़ी की रैक से 15 बोरी व पांच कार्टून तेल की चोरी, एक आरोपी धराया

Sat, 07 Jun 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 15 sacks and five cartons of oil stolen from goods train rack in Sardar Nagar, one accused arrested
आरपीएफ देवरिया व सीआईबी भटनी ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
विज्ञापन

फुटहवाइनार से एक आरोपी को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर 10 किलो चावल बरामद

स्नाइपर डॉग की मदद से आरपीएफ व सीआईबी भटनी भागे फिर रहे दस आरोपियों की तलाश में जुटी
सरदार नगर (गोरखपुर)। सरदार रेलवे स्टेशन पर लगी चावल व तेल लदी रैक से अज्ञात चोरों ने दस बोरा चावल व पांच कार्टून तेल की चोरी कर ली। घटना 28 मई की बताई जा रही है। इस सूचना के बाद देवरिया आरपीएफ 29 मई को केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। आरपीएफ ने भटनी सीआईबी के साथ मामले की जांच पड़ताल की तो चोरी में चौरीचौरा के आरोपी होने की जानकारी मिली। इसके बाद आरपीएफ से सीआईबी के साथ एक आरोपी को फुटहवा इनार से गिरफ्तार कर लिया। स्नाइपर डॉग की मदद से आरपीएफ भागे फिर रहे करीब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ निरीक्षक आस मोहम्मद ने बताया कि 28 मई की रात में सरदार नगर में खड़ी एक रैक से 15 बोरी चावल व पांच कार्टून तेल चोर चुरा ले गए। चोरी की घटना की जानकारी होने पर 29 मई को घटनास्थल का निरीक्षण कर केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद चोरी की खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक आस मोहम्मद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में सीआईबी के एसआई अरविंद कुमार, एएसआई सूरज यादव, सीटी घनश्याम यादव, जयराम यादव, जिंतेंद्र सिंह, राजन सिंह और अनुराग प्रताप सिंह शामिल थे। टीम में शामिल अधिकारी शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरदारनगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि फुटहवा इनार के समीप चोरी का एक आरोपी बैठा हुआ हे। वह सरदार नगर में मालगाड़ी से चावल की बोरी और तेल के कार्टून की चोरी में शामिल है। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसकी पहचान चौरीचौरा के अवधपुर निवासी धनंजय कुमार उर्फ विपिन के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर मालगाड़ी से चुराया गया 10 किग्रा चावल बरामद कर आरपीएफ ने जब्त कर लिया। उसने चोरी में शामिल अपने अन्य सहयोगियों के बारे में आरपीएफ व एसआईबी को जानकारी दी। चोरी करने वालों में सिनोद, अविनाश उर्फ गोलू, शिवकुमार, नीरज, दिलीप गौड़ सहित दस आरोपी शामिल थे। घटना के बाद से वह भागे फिर रहे है। आरपीएफ व एसआईबी उनकी तलाश में दबिश दे रही है। आरपीएफ निरीक्षक आस मोहम्मद ने बताया कि स्नाइपर डॉग की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही चोरी के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed