{"_id":"6786b8bd3b03c115db0c4678","slug":"gorakhpur-news-15-lakh-devotees-gathered-to-offer-khichdi-the-procession-kept-crawling-for-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-809698-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खिचड़ी चढ़ाने उमड़े 15 लाख श्रद्धालु..घंटों रेंगता रहा रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खिचड़ी चढ़ाने उमड़े 15 लाख श्रद्धालु..घंटों रेंगता रहा रेला
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर गोरखपुर मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
मकर संक्रांति: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई पहली खिचड़ी
खिचड़ी चढ़ाने के बाद लोगों ने मंदिर परिसर में लगे मेले का लुत्फ उठाया
गोरखपुर। मकर संक्रांति पर महाकुंभ के योग में गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए गोरखनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंदिर के आसपास घंटों रेला रेंगता रहा। सड़कें चोक हो गईं। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को पहली खिचड़ी चढ़ाई। ठंड के बीच सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महायोगी गुरु गोरखनाथ को श्रद्धा की खिचड़ी चढ़ाई। श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाने के बाद मंदिर परिसर में लगे मेले का लुत्फ उठाया।
मंगलवार को भोर में चार बजे गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई और लोकमंगल की कामना की। इसके बाद नेपाल राज परिवार की ओर से आई खिचड़ी बाबा को अर्पित की गई। गोरक्षपीठाधीश्वर ने नाथपंथ की परंपरा के अनुसार गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में जमीन पर बैठकर, गुरु गोरखनाथ को प्रणाम कर आदेश लिया। फिर विधि-विधान से पूजन कर गोरक्षपीठ की ओर से श्रीनाथजी को खिचड़ी चढ़ाई।
इसके बाद उन्होंने योगिराज बाबा गंभीरनाथ, महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवेद्यनाथ और अन्य नाथ योगियों की प्रतिमाओं समक्ष शीश नवाकर खिचड़ी भोग अर्पित किया। इसके बाद फिर नाथ योगियों, साधु संतों ने खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। फिर लाखों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। खिचड़ी चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले का आनंद लिया।