{"_id":"674508e96b86c60274047b14","slug":"gorakhpur-news-15-big-companies-including-pepsico-coca-cola-will-have-stalls-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-759197-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेप्सिको, कोका कोला समेत 15 बड़ी कंपनियों के लगेंगे स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेप्सिको, कोका कोला समेत 15 बड़ी कंपनियों के लगेंगे स्टॉल
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा के स्थापना दिवस समारोह में वैसे तो 150 स्टॉल लगाए जाएंगे, लेकिन मुख्य आकर्षण यूपी इंवेस्टर्स, यूपी पुलिस और गीडा के स्टॉल होंगे। यूपी इंवेस्टर्स का स्टॉल करीब दो हजार वर्ग फिट में होगा, जहां पेप्सिका, कोकाकोला, अदाणी, जेके सीमेंट समेत 15 बड़ी कंपनियों के उत्पाद होंगे। वहीं गृह विभाग के स्टॉल पर यूपी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए पुलिस के प्रयासों की प्रदर्शनी लगेगी। तीसरा बड़ा स्टॉल खुद गीडा का होगा। इसमें पिछले दो साल में गीडा में हुए बदलाव को प्रदर्शित किया जाएगा।
30 नवंबर को गीडा का स्थापना दिवस है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर तीन स्टॉल सबसे बड़े होंगे, जिनका मुख्यमंत्री निरीक्षण भी करेंगे। गीडा प्रशासन की तैयारी के मुताबिक पहला बड़ा स्टॉल यूपी इंवेस्टर्स का रहेगा। वहां यूपी के 15 सबसे बड़े निवेशकों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
इसकी लिस्ट तय हो गई है। संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूसरा बड़ा स्टॉल गृह विभाग का है, जिस पर पुलिस की तरफ से कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराया जाएगा। तीसरा बड़ा स्टॉल गीडा का होगा।
विज्ञापन
कुशीनगर के टफेन ग्लास, खजनी के कंबल को भी मिलेगा स्टॉल
प्रदर्शनी में करीब 50 स्टॉल ऐसे होंगे, जिस पर स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ ओडीओपी को तवज्जो मिलेगी। रविवार शाम मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए थे कि वे उत्पाद भी प्रदर्शनी में शामिल किए जाएं, जिनका यहां पर उत्पादन कम है। इसको देखते हुए ओडीओपी के साथ-साथ गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के उन उत्पादों की तलाश भी हो रही है। चर्चा है कि कुशीनगर में बन रहे टफेन ग्लास और गोरखपुर के खजनी में बनने वाले कंबल को भी स्टॉल पर स्थान मिलेगा। अभी कुछ और प्रोडक्ट भी शामिल किए जा सकते हैं।
समारोह के लिए पंडाल लगने शुरू
स्थापना दिवस समारोह के लिए गीडा कार्यालय के बगल की खाली जमीन पर पंडाल लगने शुरू हो गए हैं। पंडाल तीन हिस्सों में बनेगा, जिसमें बीच में मुख्य मंच, एक तरफ प्रदर्शनी स्टॉल और दूसरी तरफ फूड कोर्ट बनाए जाएंगे। मुख्य स्टॉल पर उद्घाटन समारोह के बाद अगले दिन विशेष सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विशेष सत्र के लिए जहां एक्सपर्ट बुलाए जाएंगे। वहीं हर सत्र में युवाओं को जानकारी देने के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा।