फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 14 thousand consumers are consuming more electricity than the load, will get notice

Gorakhpur News: भार से ज्यादा बिजली का उपभोग कर रहे 14 हजार उपभोक्ता, मिलेगा नोटिस

Thu, 12 Jun 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 14 thousand consumers are consuming more electricity than the load, will get notice
बिजली निगम ने सभी को किया चिन्हित, भार अधिक होने से आए दिन हो रहे फाल्ट
विज्ञापन


गोरखपुर। गर्मी में उपभोक्ताओं की परेशानी बिजली कटौती से बढ़ गई है। वहीं बिजली निगम उपभोक्ताओं के भार व उपभोग की जाने वाली बिजली में अंतर आने से परेशान हैं। भार से ज्यादा बिजली उपभोग करने वाले 14 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली निगम नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। इनकी सूची तैयार कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि आए दिन हर क्षेत्र में केबल फॉल्ट की समस्या से उपभोक्ता परेशान रह रहे हैं। गर्मी बढ़ते ही ज्यादा तर उपभोक्ताओं ने भार से ज्यादा लगभग दोगुना बिजली उपभोग किया है। उपभोक्ताओं ने बढ़े हुए लोड की जानकारी बिजली निगम को नहीं दी है जिससे इनका लोड नहीं बढ़ सका है। पूर्वांचल के एमडी ने सभी उपभोक्ताओं को नोटिस देने का आदेश दिया है। साथ ही उपभोक्ताओं के मीटर की जानकारी लेकर अभियंताओं से रिपोर्ट सौंपने की बात भी कही गई है। बताया जा रहा है कि विगत तीन महीनों में 14 हजार उपभोक्ताओं ने स्वीकृत लोड से ज्यादा लगभग 25 हजार किलोवाट का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

--
कोट
स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपयोग करने वाले 14 हजार उपभोक्ताओं को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही इनको नोटिस देने के साथ ही इनका लोड बढ़वाया जाएगा।
-ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed