फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 14 foreign students took admission in DDU

Gorakhpur News: डीडीयू में 14 विदेशी छात्रों ने लिया प्रवेश

Sun, 20 Oct 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 20 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 14 foreign students took admission in DDU
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 में कुल 14 विदेशी छात्रों ने पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। सबसे ज्यादा नौ छात्रों ने विभिन्न विषयों में पीएचडी में प्रवेश लिया है। आठ विदेशी छात्रों ने पहले चरण में प्रवेश लिया था। दूसरे चरण में छह छात्रों ने पीएचडी में पंजीकरण कराया। पीएचडी में प्रवेश लेने वाले आठ छात्र नेपाल के हैं। जबकि, श्रीलंका के एक छात्र ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. रामवंत गुप्ता ने बताया कि नेपाल के तीन छात्र व्यवसाय प्रबंधन और दो छात्र कंप्यूटर साइंस विषय में पीएचडी के लिए पंजीकृत हुए हैं। अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और समाजशास्त्र विषय में पीएचडी के लिए एक-एक नेपाली छात्र ने प्रवेश लिया है। श्रीलंका के एक छात्र का समाजशास्त्र विषय में पीएचडी के लिए पंजीकरण हुआ है। यूएसए के एक छात्र ने एलएलबी में प्रवेश लिया है। नेपाल दो छात्रों ने बीएससी बायो, एक छात्र ने बीएससी गणित और एक छात्र ने एमएससी बायो इंफॉर्मेटिक्स में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन


मैत्रेय हाॅस्टल रहने की मिलेगी सुविधा

डीडीयू ने विदेशी छात्रों के रहने के लिए एक अलग हाॅस्टल की व्यवस्था की है। अंतरराष्ट्रीय मैत्रेय हास्टल में यह छात्र अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। इस हाॅस्टल के हर कमरे से अटैच शौचालय व किचन की व्यवस्था दी गई है। हर कमरे में दो छात्रों के रहने की व्यवस्था है। यदि कोई छात्र अपने परिवार के साथ रहना चाहेगा तो उसे अकेले रहने की सुविधा भी विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उसे दो छात्रों का हाॅस्टल शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed