{"_id":"68daec35a84c53b058077a44","slug":"gorakhpur-news-120-flats-of-palm-paradise-allotted-through-e-lottery-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1086851-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ई-लॉटरी के जरिए हुआ पाम पैराडइाइज के 120 फ्लैटों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ई-लॉटरी के जरिए हुआ पाम पैराडइाइज के 120 फ्लैटों का आवंटन
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण में एलईडी स्क्रीन पर हुआ प्रसारण
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने पाम पैराडाइज आवासीय योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के फ्लैटों का सोमवार दोपहर ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया। यह लॉटरी जीडीए परिसर में आयोजित कई गई और यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया गया। सिर्फ 10 मिनट में 120 फ्लैटों का आवंटन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, सचिव पुष्पराज सिंह, ओएसडी प्रखर उत्तम और मुख्य अभियंता किशन सिंह इस प्रक्रिया में शामिल रहे। 9300 से अधिक आवेदनों में से 8457 आवेदन सही पाए गए और इन्हीं में से विजेताओं का चयन किया गया। लॉटरी की शुरुआत ईडब्ल्यूएस फ्लैटों से हुई, जिसमें 6074 आवेदकों का रैंडमाइजेशन हुआ। एलआईजी फ्लैटों के लिए 2,384 आवेदकों की लॉटरी हुई। दो बड़ी एलईडी स्क्रीन पर प्रक्रिया दिखाई गई और चयनित आवेदकों को पीडीएफ के जरिए मोबाइल संदेश से तुरंत सूचित किया गया। लगभग 100 आवेदक भी मौजूद रहे। योजना में ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत 5.40 लाख और एलआईजी फ्लैट की कीमत 10.80 लाख रुपये निर्धारित की गई है। योजना खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी परियोजना से जुड़ी है, 40 किसानों के लिए फ्लैट आरक्षित किए गए हैं। उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन और सचिव पुष्पराज सिंह ने आवंटित आवेदकों के नाम सार्वजनिक किए।