फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur new SSP Gaurav Grover counted priorities

UP News: गोरखपुर के नवागत एसएसपी गौरव ग्रोवर ने गिनाईं प्राथमिकताएं, बोले- फरियादी को मिलेगा न्याय

Wed, 06 Jul 2022 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Jul 2022 02:23 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur new SSP Gaurav Grover counted priorities
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में फरियादी को घर के पास ही न्याय मिल सके और अपराधियों को जेल, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कानून का पालन कर क्राइम कंट्रोल किया जाएगा। शासन की प्राथमिकताओं पर पुलिस काम करेगी। बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान मिलेगा तो वहीं, जनता की अनदेखी करने वालों को सजा दी जाएगी।
विज्ञापन


ये बातें नवागत एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइंस सभागार में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। एसएसपी ने कहा कि चौकी, थाने पर ही फरियादी को न्याय मिलेगा। शिकायत अगर अफसरों के पास आएगी तो इसकी समीक्षा कराकर लापरवाह पुलिस वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सकारात्मक माहौल में पुलिस काम करेगी।
विज्ञापन


जनता से बेहतर संवाद होगा, उनसे कोई पुलिसकर्मी दुर्व्यवहार किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर से पहले गौरव मथुरा के एसएसपी रहे हैं। इसके अलावा बहराइच में एसपी के तौर पर इनकी पहली पोस्टिंग थी। 2013 बैच के आईपीएस गौरव ग्रोवर मेरठ, नोएडा, कानपुर में एसपी सिटी, एसपी लखनऊ देहात भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने नवागत एसएसपी का किया स्वागत
गोरखपुर जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर से एसएसपी कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।


यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मंत्री योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने अपने बधाई पत्र में अपेक्षा की है कि उनके नेतृत्व में जनपद में अमन चैन और सौहार्द कायम होगा। प्रतिनिधिमंडल में संजय कुमार सिंह, शिवायत्न भारती, रामाश्रय त्रिपाठी, राम कृष्ण पांडेय, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, वशिष्ठ मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed