फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Narkatiyaganj unreserved special will run from August 5

यात्रीगण ध्यान दें: पांच अगस्त से चलेगी गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित स्पेशल, यहां देखें शेड्यूल

Sat, 16 Jul 2022 01:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jul 2022 01:34 PM IST
सार

नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल पांच  अगस्त से ही प्रतिदिन नरकटियागंज से 18.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर रात 12.10 बजे पहुंचेगी । ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur-Narkatiyaganj unreserved special will run from August 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

रेल प्रशासन ने गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-सीवान अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित स्पेशल पांच अगस्त से अगली सूचना तक प्रतिदिन गोरखपुर से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर नरकटियागंज शाम 5.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल पांच  अगस्त से ही प्रतिदिन नरकटियागंज से 18.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर रात 12.10 बजे पहुंचेगी । ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर-सीवान अनारक्षित स्पेशल छह अगस्त से
05036 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित स्पेशल छह अगस्त से अगली सूचना तक प्रतिदिन गोरखपुर से सुबह 05.30 बजे प्रस्थान कर सीवान 10.20 बजे पहुंचेगी। 05035 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल छह अगस्त से ही प्रतिदिन सीवान से शाम 5.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर रात 10.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed