फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Narkatiyaganj passenger will not run today

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आज नहीं चलेगी गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर, रास्ता बदलकर चलेंगी पांच ट्रेनें

Tue, 28 Jun 2022 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Jun 2022 09:48 AM IST
सार

दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट-बल्हारशाह खंड पर बिसुगीर शरीफ-उप्पल स्टेशनों के बीच विद्युतीकरण एवं तीसरी लाइन निर्माण के चलते ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur-Narkatiyaganj passenger will not run today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मध्य रेलवे पर समस्तीपुर मंडल के हरिनगर एवं चमुआ स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉक कार्य के कारण गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन

निरस्तीकरण

  • गोरखपुर से 28 जून, 2022 को चलने वाली 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • नरकटियागंज से 28 एवं 29 जून, 2022 को चलने वाली 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

नियंत्रण

  • आनंद विहार टर्मिनस से 27 एवं 28 जून, 2022 को चलने वाली 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस सिसवा बाजार एवं भैरोगंज स्टेशनों के बीच 100 मिनट नियत्रित कर चलाई जाएगी।
  • विज्ञापन


 

रास्ता बदलकर चलेंगी पांच ट्रेनें

दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट-बल्हारशाह खंड पर बिसुगीर शरीफ-उप्पल स्टेशनों के बीच विद्युतीकरण एवं तीसरी लाइन निर्माण के चलते ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा।

मार्ग परिवर्तन

  • गोरखपुर से 09 जुलाई को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-खंडवा-अकोला-पूर्णा-सिकंदराबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 09 जुलाई को चलने वाली 05303 गोरखपुर-एर्नाकुलम विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग इटारसी-खण्डवा-अकोला-पूर्णा-सिकंदराबाद-वारंगल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 11 एवं 18 जुलाई को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-गोंडिया-रायपुर-टिटलागढ़-विजयानगरम्-दुवादा-विजयवाड़ा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • सिकंदराबाद से 27 जून से 20 जुलाई तक चलने वाली 12791 सिंकदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद-निजामाबाद-पेडडापल्ली के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दानापुर से 26 जून से 19 जुलाई तक चलने वाली 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पेडडापल्ली-निजामाबाद-सिकंदराबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed