फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation Pradhan finished in 31 villages

गोरखपुर नगर निगम: 31 गांवों में प्रधानी खत्म अब यहां बनेंगे 10 पार्षद

Wed, 19 Apr 2023 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Apr 2023 03:09 PM IST
सार

प्रदेश कैबिनेट की ओर से नगर निगम गोरखपुर के सीमा विस्तार को स्वीकृति दे दी गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद 31 गांव नगर निगम का हिस्सा बन गए। विस्तार के बाद नगर निगम का दायरा भी तकरीबन 65 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation Pradhan finished in 31 villages
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम की सीमा विस्तृत होने के बाद अब 31 गांवों में प्रधानी व्यवस्था खत्म हो गई है। इन इलाकों के लोगों की रहनुमाई अब नगर निगम के पार्षद करेंगे। इन गांवों को नगर निगम के आसपास के वार्डाें में शामिल करने के साथ 10 नए वार्डाें का सृजन किया गया है। इसके साथ ही नगर निगम का विस्तार 210 वर्ग किलोमीटर में हो गया है और वार्डों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश कैबिनेट की ओर से नगर निगम गोरखपुर के सीमा विस्तार को स्वीकृति दे दी गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद 31 गांव नगर निगम का हिस्सा बन गए। विस्तार के बाद नगर निगम का दायरा भी तकरीबन 65 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है। इसके पहले नगर निगम का दायरा 147 वर्ग किमी था।
विज्ञापन


क्षेत्रफल में विस्तार के बाद मतदाताओं की संख्या में भी करीब एक लाख की बढ़ोतरी हुई है। पहले नगर निगम में मतदाताओं की संख्या करीब साढे नौ लाख थी, जो बढ़कर 10.48 लाख हो गई है। विस्तार के बाद 80 निर्वाचित पार्षदों के अलावा मनोनीत पार्षदों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन पर रार, पूर्व विधायक अमनमणि बसपा से निष्कासित

ये गांव हुए हैं नगर निगम में शामिल

सिक्टौर तप्पा हवेली, रानीडीहा, खोराबार उर्फ सूबा बाजार, जंगल सिकरी उर्फ खोराबार, भरवलिया बुजुर्ग, कजाकपुर, बड़गो, मनहट, गायघाट बुजुर्ग, पथरा, बाघरानी, गायघाट खुर्द, सेमरा देवी प्रसाद, गुलरिहा, मुंडिला उर्फ मुंडेरा, मिर्जापुर तप्पा खुटहन, करमहा उर्फ कम्हरिया, जंगल तिकोनिया नंबर-1, जंगल बहादुर अली, नुरुद्दीन चक, चकरा दोयम, रामपुर तप्पा हवेली, सेंदुली बिंदुली, कठवतिया उर्फ कठउर, पिपरा तप्पा हवेली, झरवा, हरसेवकपुर नंबर दो, लक्ष्मीपुर तप्पा कस्बा, उमरपुर तप्पा खुटहन, जंगल हकीम नंबर-2।

इसे भी पढ़ें: प्रत्याशी भी नहीं सहेज पाई सपा, कहीं टिकट के लिए रार, किसी ने लेने से किया इन्कार

इससे पहले 2000 में हुआ था नगर निगम का विस्तार
इससे पहले वर्ष 2000 में नगर निगम का विस्तार हुआ था। उस समय नगर निगम में कुल 60 वार्ड थे। सिंघडिय़ा, झरना टोला, जेल बाईपास शाहपुर, खजांची चौराहा, राप्तीनगर, 10 नंबर बोरिंग, रसूलपुर, नेताजी सुभाष चंद बोस नगर, नदी के किनारे के बांध, महेवा, आजाद चौक, पैड़लेगंज के बीच के क्षेत्र को सन 2000 नगर निगम में शामिल किया गया था।

दायरा बढ़ने से मिला योजनाओं का लाभ
दायरा बढ़ने के बाद गोरखपुर नगर निगम को केंद्र की कई योजनाओं का फायदा मिलने लगा है। दरअसल, 10 लाख से कम जनसंख्या होने की वजह से गोरखपुर नगर निगम को केंद्र सरकार के जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल मिशन (जेएनएनयूआरएम) का लाभ नहीं मिलता था।

ये बने हैं 10 नए वार्ड

रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, संझाई, मोहनपुर, गुलरिहा, हरसेवकपुर, भरवलिया, देवी प्रसाद नगर और गायघाट

एक नजर में
  • वार्डों की कुल संख्या- 80
  • मतदान केंद्र- 191
  • कुल मतदान स्थल- 818
  • मतदाताओं की संख्या- 10,48,462
  • पुरुष मतदाता- 5,75,826
  • महिला मतदाता- 4,72,636

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed