{"_id":"656d81b4642521087501dc55","slug":"gorakhpur-municipal-corporation-now-pay-tax-through-upi-payment-system-also-2023-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर नगर निगम: अब यूपीआई पेमेंट सिस्टम से भी कीजिए कर भुगतान, मैनुअल रसीद बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर नगर निगम: अब यूपीआई पेमेंट सिस्टम से भी कीजिए कर भुगतान, मैनुअल रसीद बंद
Mon, 04 Dec 2023 01:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:07 PM IST
सार
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की आत्मनिर्भर योजना के तहत नगर निगम ने कर के ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था शुरू कर दी है। अभी अधिकतर लोगों को डिजिटल भुगतान की जानकारी नहीं है। ऐसे में थोड़ी परेशानी है।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम का कर (टैक्स) जमा करने के लिए अब दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूपीआई पेमेंट सिस्टम यानी पेटीएम, गूगल पे, फोन पे या क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी कर का भुगतान किया जा सकता है। इसके साथ ही संपत्ति कर भुगतान में नगर निगम ने मैनुअल भुगतान पर्ची बंद कर दी है।
विज्ञापन
नगर निगम ने कर व्यवस्था को डिजिटल कर दिया है। इसके तहत भुगतान करते ही डाटा एम-पॉश मशीन से सर्वर के माध्यम से निगम के खाते में पहुंच जाएगा। साथ ही इसी मशीन से भुगतान की डिजिटल रसीद भी मिल जाएगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब भुगतान के बाद रसीद दिए जाने की व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था शुरू हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से नगर निगम की आय में बढ़ोतरी की भी संभावना है। अभी नगर निगम के क्षेत्र में इस समय 80 वार्ड हैं और 1.60 लाख घर हैं। कुल कर करीब 50 करोड़ रुपये ही सालाना जमा होता है। यह महज 30 फीसदी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जनरथ बस का किराया 10 फीसदी तक घटेगा, यात्रियों को मिलेगी राहत
बकाया कर का मोबाइल पर आएगा मैसेज
नगर निगम के बकाए कर का मैसेज भी लोगों के मोबाइल पर आएगा। इसके लिए सभी घरों पर जाकर बिल में लोगों का मोबाइल नंबर भी अपडेट कराया जाएगा। लोगों को ई-मेल आईडी पर भी सूचना भेजी जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान
नगर निगम ने ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था को शुरू की है। इसके तहत nagarnigamgkp.org पर जाकर पेय टैक्स का विकल्प चुनें और गृह कर, जल कर और सीवर कर का भुगतान कर सकते हैं।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की आत्मनिर्भर योजना के तहत नगर निगम ने कर के ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था शुरू कर दी है। अभी अधिकतर लोगों को डिजिटल भुगतान की जानकारी नहीं है। ऐसे में थोड़ी परेशानी है। कर जमा करने वाले नागरिकों को अब ई पॉश मशीन से भुगतान की पर्ची दी जा रही है।