फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation got first prize in clean ward

Gorakhpur: स्वच्छ वार्ड में गोरखपुर नगर निगम को मिला पहला पुरस्कार, लखनऊ में दिया गया प्रमाणपत्र

Sat, 05 Nov 2022 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Nov 2022 09:55 AM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नगर निगम को यह पुरस्कार सभी त्योहारों में साफ-सफाई, चूना, मैलाथियान छिड़काव, दिवाली पर्व पर महानगर की सजावट एवं छठ पर्व पर श्री गोरक्षनाथ घाट, रामघाट, राजघाट, मानसरोवर, गोरखनाथ मंदिर, सुरजकुंड एवं अन्य घाटों की साफ-सफाई तथा सजावट के लिए दिया गया।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation got first prize in clean ward
गोरखपुर नगर निगम को मिला सम्मान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय, उत्तर प्रदेश के स्वच्छ त्योहार महोत्सव-2022 के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में गोरखपुर नगर निगम को पहला स्थान हासिल हुआ है। इसके लिए लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नगरीय निकाय निदेशालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा और सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी ने यह प्रमाणपत्र हासिल किया। नगर विकास मंत्री ने नगर निगम गोरखपुर को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित करने के साथ बधाई दी। साथ ही नगर निगम गोरखपुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, राज्य मिशन स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की निदेशक नेहा शर्मा, नगर विकास सचिव अनिल कुमार, रंजन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नगर निगम को यह पुरस्कार सभी त्योहारों में साफ-सफाई, चूना, मैलाथियान छिड़काव, दिवाली पर्व पर महानगर की सजावट एवं छठ पर्व पर श्री गोरक्षनाथ घाट, रामघाट, राजघाट, मानसरोवर, गोरखनाथ मंदिर, सुरजकुंड एवं अन्य घाटों की साफ-सफाई तथा सजावट के लिए दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed