फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation engaged in challenges of cyclonic storm Yas

गोरखपुर: ‘यास’ की चुनौतियों से निपटने में जुटा नगर निगम, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

Thu, 27 May 2021 09:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 May 2021 09:51 AM IST
सार

जलभराव दूर करने के लिए चालू रहेंगे सभी रेग्युलेटर, मोबाइल पंपसेट भी तैयार।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation engaged in challenges of cyclonic storm Yas
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने विभिन्न स्थानों पर पंपों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बंगाल की खाड़ी से उठे ‘यास’ तूफान की वजह से गोरखपुर में होने वाली बारिश से निपटने के लिए नगर निगम भी तैयारी में जुट गया है। नगर आयुक्त ने 27 से 29 मई तक सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। अधिकारियों को विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर जलभराव को तत्काल दूर कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से ‘यास’ तूफान की वजह से गोरखपुर में 27 से 29 मई के बीच भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गोरखपुर के अंतर्गत संचालित ‘क्लाइमेट सेल’ ने भी अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा है कि भारी बारिश से पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव की संभावना है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस समस्या से निपटने की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने दिए ये निर्देश
  • सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने जोन में भ्रमण करते रहेंगे और जहां भी जलभराव होगा, संबंधित विभागों से समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई करेंगे।
  • मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग के समस्त स्थायी पंपिंग स्टेशनों, रेग्युलेटरों को चालू हालत में रखेंगे। सभी पंपिंग स्टेशनों, रेग्युलेटरों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल की व्यवस्था के साथ ऑपरेटर उपस्थित रहेंगे।
  • सभी मोबाइल पंप को ट्रैक्टर-ट्राली पर लोड करा कर रखेंगे, ताकि किसी भी जोनल अधिकारी या अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर तत्काल रवाना किया जा सके।
  • महाप्रबंधक जलकल बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सभी टैंकरों में पानी भर कर रखवाएंगे और मांग के अनुसार टैंकर भेजवाएंगे। सभी ओवरहेड टैंक में भी पानी भरवाकर रखेंगे।

उपकरण के साथ अलर्ट रहें सभी सफाई निरीक्षक

नगर आयुक्त ने कहा कि सभी मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक अपने-अपने जोन के वार्डों में भ्रमण करते रहेंगे और सभी सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र के 5-5 सफाई कर्मियों (पुरुष) की गैंग बना लें। जलभराव से निपटने के लिए उपकरण भी रखें ताकि पानी निकलने में बाधा होने पर उसे दूर किया जा सके। यदि नालों में पानी बहने में कोई अवरोध उत्पन्न होता है तो उसे पोकलेन मशीन व जेसीबी मशीन से दूर कराएं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं सभी क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्या का निराकरण कराएंगे। उक्त अवधि में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

नगर निगम ने विभिन्न स्थानों पर रखे 33 पंप
गोरखपुर। जलभराव की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर 33 पंप रखवा दिए हैं। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर पंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इनके अतिरिक्त बांधों समेत कुल 33 स्थानों पर स्थायी रूप से 96 पंप रखे हुए हैं। सभी अवर अभियंताओं की पंप वाले स्थानों पर वार्डवार ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed