{"_id":"5f7da693c7c7cb3bd4060015","slug":"gorakhpur-municipal-corporation-board-meeting-ends-after-commotion-and-boycott-by-councilor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा, लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा, लगाया ये आरोप
Wed, 07 Oct 2020 04:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Oct 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
हंगामा और बहिष्कार के बाद नगर निगम की बोर्ड बैठक खत्म
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर डूडा और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कामों का मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए नगर निगम के सपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दल पार्षदों ने नगर निगम बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके पहले पार्षदों ने पार्षद वरीयता के कामों को नहीं कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन
बुधवार को एनेक्सी भवन में नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में काम नहीं कराने का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने खूब हंगामा किया। हालांकि नगर आयुक्त ने दोनों आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से शहर के कुछ काम लंबित थे। जल्द ही इन कामों को कराने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
आयुक्त ने सभी पार्षदों से जल्द से जल्द पांच-पांच लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर देने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने सपा पार्षद जियाउल इस्लाम से इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी पार्षद को विशेष तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया है। इसमें सभी पार्षद आमंत्रित हैं, लेकिन भाजपा को छोड़कर सभी अन्य दलों के पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन