{"_id":"608f88f08ebc3e13ce5c86aa","slug":"gorakhpur-municipal-corporation-arranges-for-six-ambulances-to-bring-dead-bodies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: शवों को लाने के लिए नगर निगम ने की छह एंबुलेंस की व्यवस्था, यहां देना होगा मामूली शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: शवों को लाने के लिए नगर निगम ने की छह एंबुलेंस की व्यवस्था, यहां देना होगा मामूली शुल्क
Mon, 03 May 2021 10:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 May 2021 10:54 AM IST
सार
अंत्येष्टि स्थल तक लाने के लिए देने होंगे 1500 रुपय, बीपीएल कार्ड धारकों, असहायों के शवों के लिए यह व्यवस्था मुफ्त
विज्ञापन
एंबुलेंस। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर शहर में अगर किसी की कोरोना संक्रमण से मौत हो जाती है तो उसके शव को अंत्येष्टि स्थल तक लाने के लिए छह एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। मेयर सीताराम जायसवाल और कमिश्नर जयंत नार्लिकर की पहल पर नगर निगम प्रशासन ने ऐसे शवों को अंत्येष्टि स्थल तक लाने के लिए एंबुलेंस के इंतजाम किए हैं। शव को अंत्येष्टि स्थल तक लाने के लिए मात्र 1500 रुपये देना होगा। वहीं बीपीएल कार्ड धारक, असहायों और लावारिस शवों के लिए यह व्यवस्था निशुल्क होगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि दरअसल पिछले दिनों लगातार यह बातें सामने आ रही थीं कि यदि किसी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हो जाती है तो मृतक के शव को राजघाट स्थित अंत्येष्टि स्थल तक (जहाँ कोविड-19 से मृतक व्यक्ति के विधिपूर्वक दाह संस्कार किया जा रहा है) तक ले जाने में परिजनों को काफी असुविधाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने और इसके चालकों द्वारा गैरजरूरी रकम मांगने की बातें भी लोगों ने बताईं। इसे देखते हुए कमिश्नर जयंत नार्लिकर एवं मेयर सीताराम जायसवाल के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने छह एंबुलेंस लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
यह हैं एंबुलेंस चालकों के नंबर
9838173544, 7007751608, 8840649279, 9936978849, 8736991542, 8112689131, 9984231534, 6390588183।
एंबुलेंस न मिलने की स्थिति में यहां करें फोन
नगर आयुक्त 7311180300
अपर नगर आयुक्त 731180301
उप नगर आयुक्त 7311180304
मुख्य अभियंता 7311180326
नगर स्वास्थ्य अधिकारी 7311180345
कर्नल सीपी सिंह 9361085555।
टोल फ्री नंबर पर भी कर सकते हैं फोन
टोल फ्री नंबर 1800-180-3456
फोन नंबर 0551-2336950, 0551-2342621
एंबुलेंस न मिलने की स्थिति में यहां करें फोन
नगर आयुक्त 7311180300
अपर नगर आयुक्त 731180301
उप नगर आयुक्त 7311180304
मुख्य अभियंता 7311180326
नगर स्वास्थ्य अधिकारी 7311180345
कर्नल सीपी सिंह 9361085555।
टोल फ्री नंबर पर भी कर सकते हैं फोन
टोल फ्री नंबर 1800-180-3456
फोन नंबर 0551-2336950, 0551-2342621