फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation and Amar Ujala Foundation launched unique campaign to make compost from kitchen waste

गोरखपुर: किचेन वेस्ट से बनाई जाएगी खाद, सशक्त होंगी महिला सफाई कर्मी

Sun, 14 Nov 2021 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Nov 2021 10:06 AM IST
सार

नगर निगम व अमर उजाला फाउंडेशन की संयुक्त मुहिम के तहत पहले चरण में पांच जोन की दस बहुमंजिली इमारतों में रहने वालों को दो-दो डस्टबिन दी जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation and Amar Ujala Foundation launched unique campaign to make compost from kitchen waste
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम और अमर उजाला फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से महिला सफाई कर्मियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व शहर को कूड़ामुक्त बनाने की अनूठी मुहिम छेड़ने की तैयारी कर ली है। पहले चरण में पांच जोन की दस बहुमंजिली इमारतों में रहने वाले लोगों के घरों की रसोई से निकलने वाले कचरे (किचेन वेस्ट) से जैविक खाद बनाई जाएगी। इसी खाद को बेचकर महिला सफाईकर्मी आर्थिक रूप से समृद्ध होंगी।
विज्ञापन


किचेन वेस्ट को अन्य कचरे से अलग रखने के लिए नगर निगम की तरफ से हर परिवार को दो-दो डस्टबिन दिए जाएंगे। पूरे कार्यक्रम का संचालन नगर निगम करेगा, जबकि अमर उजाला मुहिम के प्रचार-प्रसार और जागरूकता की जिम्मेदारी उठाएगा। महिला सफाईकर्मियों को सशक्त बनाने की इस तरह की मुहिम यूपी में  पहली बार शुरू हो रही है। इसके तहत महिला सफाई कर्मियों का स्वयं सहायता समूह बनाया जाएगा फिर आम जनता की मदद से कूड़े के सही निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सबको प्रेरित किया जाएगा कि सूखे व गीले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में रखें।
विज्ञापन


इस सिलसिले में नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया है। नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारी और सफाई निरीक्षकों से हर जोन के दो-दो बहुमंजिली इमारतों के नाम मांगें हैं। साथ ही कहा है कि बहुमंजिली इमारतों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से संपर्क करके सहमति ले ली जाए। मंगलवार की सुबह आठ बजे हर जोन की चिह्नित बहुमंजिली इमारतों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक सुनिश्चित कराई जाए। सब जगह एक साथ बैठक होगी। इसी मौके पर किचेन वेस्ट से खाद बनाने का तरीका भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में शहर में सक्रिय महिला संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। इस अभियान से कूड़ा मुक्त शहर बनाने का सपना साकार हो सकेगा। यह मुहिम अलग-अलग चरणों में चलेगी। दूसरे चरण में पांच जोन की अलग-अलग बहुमंजिली इमारतें चिह्नित की जाएंगी। डस्टबिन देकर सबसे कूड़े के सही निस्तारण की अपील की जाएगी।

 
गोरखपुर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नगर निगम व अमर उजाला फाउंडेशन की संयुक्त मुहिम रंग लाएगी। शहर को कूड़ामुक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे। साथ ही शहरवासियों के सहयोग से महिला सफाई कर्मचारियों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में कामयाब होंगे। इससे महिला सफाई कर्मचारियों व उनके परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed