फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur mp ravi kishan talk about seminar on swami vivekanand jayanti

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रवि किशन बोले-युवा जब अंगड़ाई ले तो देश में परिवर्तन तय

Sun, 12 Jan 2020 01:18 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 12 Jan 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur mp ravi kishan talk about seminar on swami vivekanand jayanti
सांसद रवि किशन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता युवा मोर्चा के तरफ से पार्टी कार्यालय बेनीगंज में स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी हुई। इसका विषय, ‘नरेंद्र से नरेंद्र तक का भारत’ रखा गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। उनके विचारों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। युवा परिवर्तन का वाहक होता है। युवा जब अंगड़ाई लेता है तो देश में परिवर्तन होता है। युवाओं के बल पर देश में भाजपा की सरकार बनी है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद का जीवन अल्प रहा पर उनका संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित रहा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि जब देश पर संकट आया युवाओं ने आगे बढ़कर संकट का सामना किया। स्वामी विवेकानंद ने अपने समय में भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा किया। अमेरिका के धर्म सम्मेलन में भारत की धर्म संस्कृति का डंका विश्व में बजाया। वही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर रणजीत राय बड़े, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, प्रदीप शुक्ला, विश्वजीत सिंह, राजेश गुप्ता, युधिष्ठिर सिंह, गिरिजेश दत्त पांडेय, बृजेश मणि मिश्र, रितेश सिंह, मुकेश सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, अखिलदेव त्रिपाठी, अनिल कुमार, शशांक सोनकर, संजू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed