{"_id":"62453a87707f4546e50cc8e1","slug":"gorakhpur-mp-ravi-kishan-elder-brother-dies-cm-yogi-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सांसद के बड़े भाई का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सांसद के बड़े भाई का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक
Thu, 31 Mar 2022 10:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:52 AM IST
सार
सांसद ने भी दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि पहले पिता का निधन हुआ था। अब बड़े भाई के निधन ने हमें तोड़ दिया।
विज्ञापन
रवि किशन के बड़े भाई रमेश शुक्ला का निधन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन के बड़े भाई रमेश शुक्ला का बुधवार को निधन हो गया। उनका इलाज नई दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा था। वे जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बिसुई बराई गांव के मूल निवासी थे। निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने टेलीफोन पर सांसद से बात भी की और दुख जताया। फिल्म कलाकार राजू श्रीवास्तव ने भी शोक जताया है। दूसरी तरफ, सांसद ने भी दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि पहले पिता का निधन हुआ था। अब बड़े भाई के निधन ने हमें तोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विराट सिंह ने बताया कि सांसद रवि किशन शुक्ला से टेलीफोन पर बात हुई है। शव वाराणसी लाया जाएगा। गंगा घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रमेश किशन शुक्ला तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन