फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur : motivational speaker BK Shivani told the password of infinite peace and happiness

Gorakhpur News : बीके शिवानी ने कहा, जहां से गीता दुनिया में फैली वहां से हो रामराज्य की शुरूआत

Thu, 14 Mar 2024 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur : motivational speaker BK Shivani told the password of infinite peace and happiness
1 - फोटो : अमर उजाला
ये भूमि वह है, जहां गीता प्रेस के माध्यम से श्रीमद्भगवत गीता छपकर दुनियाभर में पहुंचती है और लोगों को संस्कारवान बनाती है। ऐसे में रामराज्य की शुरुआत भी यहीं से होनी चाहिए। इसके लिए हम सभी को अपने भीतर संस्कारों को लाना होगा।
विज्ञापन

यह कहना है अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता बीके शिवानी का था। वह बुधवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित 'असीम शांति एवं खुशियों का पासवर्ड' विषय पर आध्यात्मिक वक्तव्य दे रही थीं। उन्होंने कहा कि संस्कार परिवर्तन से ही होगा संसार का परिवर्तन और धरा पर रामराज्य की संकल्पना साकार हो सकेगी।
विज्ञापन


कहा कि रामराज्य लाना है तो देवी-देवीताओं के संस्कार अपने अंदर लाना होगा। दैवीय संस्कार से कलयुग में सतयुगी संसार की संरचना होगी। असीम सुख, शांति और प्यार के सागर परमपिता परमात्मा के हम बच्चों को संस्कार देने के लिए प्रार्थना करते हैं। कहा कि हम दूसरों को सुख और शांति देने वाले और सबका कल्याण करने वाले बनें। कहा कि हमें हर हालात में खुश रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घरों में बच्चों की पढ़ाई पर जरूर ध्यान दें पर उनपर अधिक नंबर लाने का दबाव न बनाएं। मां-बाप बच्चों को खुशी का वातावरण दें, परीक्षा के परिणाम से ना तो मां-बाप की खुशी कम हो और ना ही बच्चों की खुशी कम होने दें। परिणाम से अंतर्मन की खुशी कम न हो।

उन्होंने बताया कि चिंता चिता के समान है। चिंता करने से आत्मा की बैटरी डिस्चार्ज होती है। आत्मा की बैटरी चार्ज करने के लिए सबका शुक्रिया करना है।

शिकायत को अपने जीवन में कम करते हुए सबका शुिक्रया करना है। अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए रात को सोने के पहने परमात्मा को जरूर याद करें और कोई भी नकारात्मक टीवी धारावाहिक न देखें। कहा कि भोजन में भी पवित्रता लाएं। सात्विक भोजन करें। जैसा खाएंगे वैसा ही मन रहेगा।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु स्मृति के गीतों से हुआ। मंच पर सदर सांसद रवि किशन, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला, डाॅ. धर्मेंद्र सिंह, पुष्पदंत जैन , बीके पर्णीता आदि ने बीके शिवानी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बीके पारूल ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पहुंची हजारों की भीड़
बीके शिवानी के कार्यक्रम के लिए शाम चार बजे से ही लोग सैयद मोदी स्टेडियम पहुंचने लगे। छह बजते-बजते सभी कुर्सिंया भर गईं। कार्यक्रम के अंत में बीके शिवानी ने सभी श्रोताओं को राजयोग मेडिटेशन कराया। साथ ही 16 से 18 मार्च तक निशुल्क राजयोग मेडिटेशन सीखने के लिए स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेंटर पर आने का निमंत्रण दिया।

 

Gorakhpur : motivational speaker BK Shivani told the password of infinite peace and happiness
बीके शिवानी स्पीच देने के दौरान लोगों को समझाती - फोटो : अमर उजाला
बीके शिवानी स्पीच देने के दौरान लोगों को समझाती भी रही।

Gorakhpur : motivational speaker BK Shivani told the password of infinite peace and happiness
मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी - फोटो : अमर उजाला
बीके शिवानी ने कहा, जहां से गीता दुनिया में फैली वहां से हो रामराज्य की शुरूआत।

Gorakhpur : motivational speaker BK Shivani told the password of infinite peace and happiness
मोटिवेशन स्पीकर को सुनते लोग - फोटो : अमर उजाला
बीके शिवानी ने कहा कि हम दूसरों को सुख और शांति देने वाले और सबका कल्याण करने वाले बनें। कहा कि हमें हर हालात में खुश रहना चाहिए।

Gorakhpur : motivational speaker BK Shivani told the password of infinite peace and happiness
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा के लोग - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed