फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Moti Pokhara will be beautified, call it Moti Lake

बदल रहा है गोरखपुर: चमचमाया मोती पोखरा..अब मोती झील कहिए, चलेगी बोट- होगा सुंदरीकरण

Mon, 16 Dec 2024 01:34 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 01:34 PM IST
सार

मोती पोखरा के पानी को 24 सितंबर से नैनो बबल तकनीक से साफ किया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में पोखरों के पानी को शोधित कर स्वच्छ बना रही गुजरात की कंपनी वेलिएंट इंटैक प्राइवेट लिमिटेड ने खुद के खर्चे पर यह जिम्मा उठाया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Moti Pokhara will be beautified, call it Moti Lake
बशारतपुर का मोती पोखरा झील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोती पोखरा का पानी साफ करवाकर उसे झील की तरह सजा लिया गया है। इसे अब मोती झील भी कहा जा सकता है। नगर निगम यहां अब बोटिंग शुरू कराने की तैयारी है। यहां बैठने के लिए बेंच, आकर्षक लाइटें और खाने-पीने के लिए स्टॉल भी रहेंगे। शहरवासियों को जल्द ही बशारतपुर में भी परिवार संग सैर-सपाटा की जगह मिलेगी।
विज्ञापन


मोती पोखरा के पानी को 24 सितंबर से नैनो बबल तकनीक से साफ किया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में पोखरों के पानी को शोधित कर स्वच्छ बना रही गुजरात की कंपनी वेलिएंट इंटैक प्राइवेट लिमिटेड ने खुद के खर्चे पर यह जिम्मा उठाया है।
विज्ञापन

Gorakhpur Moti Pokhara will be beautified, call it Moti Lake
पहले मोती पोखरा ताल ऐसे गंदगी से भरा था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फर्म ने अपने पेटेंट तकनीक,‘आरईजीएएल’ यानी रेडिकल एन्हांसमेंट यूसिंग गैस असिस्टेड लिक्विड डिस्पर्सन’ का इस्तेमाल कर मोती पोखरा को इतना साफ कर दिया है कि उसके तल में डूबी नाव भी दिखने लगी है। इसमें मछलियां भी बढ़ने लगी हैं। नीचे की तली दिखने लगी है।

नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि मोती पोखरा अब पूरी तरह स्वच्छ हो चुका है। यहां पर नागरिकों के लिए बहुत जल्द बोटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। पोखरे के आसपास पीपीपी मोड पर सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed