फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur mla radha mohan people aware CAA Act

गोरखपुर: नगर विधायक ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में किया जागरूक

Thu, 16 Jan 2020 08:34 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 16 Jan 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur mla radha mohan people aware CAA Act
नागरिकता संसोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करते नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को मालवीय नगर मंडल में लोगों को नागरिकता संसोधन कानून के बारे में जागरूक किया। नगर विधायक ने कहा कि शहर विधानसभा क्षेत्र के एक भी मुस्लिम नागरिक का संवैधानिक अधिकार छीना गया और उनके भारतीय नागरिक होने के बावजूद देश से निकाला गया तो मैं अपनी विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दूंगा। कहा कि नागरिकता संसोधन कानून मुस्लिम और गैर मुस्लिम में नहीं बल्कि देशभक्त और देशद्रोही आदमी के बीच राष्ट्रहित में अंतर करता है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने आगामी 19 जनवरी को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली जनसभा की तैयारी भी कराई। इस दौरान शशिकांत सिंह, ने कहा कि दो दिनों तक हर वार्ड और सेक्टर में जन जागरण हेतु रैली निकाली जाएगी। सेक्टर वाहन प्रमुख निर्धारित करके मंडल से करीब सात से आठ हजार लोग जनसभा में शामिल होंगे। अष्टभुजा श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में मनोज अग्रहरि, रमेश चंद्र गुप्त, मनोज निषाद, प्रदीप सिंह, सत्यप्रकाश कन्नौजिया, शत्रुघन मिश्र, अभिलाष सिंह विसेन, शिवेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed