फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur man was stabbed in old enmity, died in hospital

Gorakhpur: वीडियो बनाने के विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, बचाव करने गईं बहनों को भी मारा चाकू

Mon, 27 Jun 2022 09:54 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 27 Jun 2022 09:54 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के अड़रौली गांव निवासी प्रभुनाथ चौहान पुत्र इन्द्रासन से शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही शिवशंकर यादव व हरिशंकर यादव से कहासुनी हो गई थी। उसी को लेकर शनिवार को आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Gorakhpur man was stabbed in old enmity, died in hospital
मृतक प्रभुनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के बरौली गांव में शनिवार को वीडियो बनाने के विवाद में मनबढ़ों ने प्रभुनाथ (21) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आईं दो बहनें मारपीट व चाकू से जख्मी हो गईं। पुलिस ने तहरीर पर हत्या, बलवा, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मुख्य आरोपी रविशंकर यादव को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके के बरौली निवासी इंद्रासन चौहान की दो बेटियां संध्या (21) और गायत्री (18) शनिवार को गांव में पेड़ से जामुन तोड़ रही थीं। इस बीच गांव का रहने वाला रविशंकर यादव मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। तभी वहां पर पहुंचे इंद्रासन के बेटे प्रभुनाथ चौहान ने विरोध किया तो मारपीट हो गई।
विज्ञापन


उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। थोड़ी देर बाद रविशंकर घर से चाकू लेकर हरिशंकर यादव, कुसुम यादव व रीना यादव के साथ इंद्रासन के घर पहुंच गया। प्रभुनाथ को बाहर पाते ही आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। भाई के चिल्लाने की आवाज सुनकर अंदर से बहन संध्या व गायत्री आ र्गइं। बीच-बचाव करने के दौरान उन्हें भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 शोर पर आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग गए। गंभीर रूप से घायल प्रभुनाथ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविशंकर यादव, उसके भाई हरिशंकर यादव, भाभी और बहन के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर रविशंकर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

समाधान दिवस में पहुंची थीं बहनें

शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में प्रभुनाथ की दोनों बहनें पहुंची थीं और भाई पर गंभीर रूप से हमले की जानकारी दी थी। तब पुलिस ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मारपीट का केस दर्ज किया था। प्रभुनाथ की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी है।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ा गया है, अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed