फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Kotwali shooting Main accused surrenders in court

गोरखपुर कोतवाली गोलीकांड: मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, लड़की के चक्कर में हुई थी फायरिंग

Sat, 07 May 2022 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 May 2022 04:03 PM IST
सार

घायल आरोपी अनिकेत सिंह के पिता ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उनके बेटे का आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। वह निर्दोष है। उसने तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
 

विज्ञापन
Gorakhpur Kotwali shooting Main accused surrenders in court
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी के पास 25 अप्रैल  की रात हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक पासवान ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


इस मामले में कसया कुशीनगर के आहेल उर्फ नसीमुद्दीन, बेनीगंज कोतलवाली निवासी सहनवाज, अभिषेक पासवान समेत चार आरोपी जेल जा चुके हैं। वहीं कोतवाली के छोटे काजीपुर निवासी अनिकेत सिंह समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी अनिकेत भी गोलीकांड में घायल हो गया था, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतवाली के दुर्गाबाड़ी तरंग क्रासिंग के पास एक अंडे की दुकान पर छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था। एक पक्ष से पहुंचे अंडा विक्रेता अभिषेक पासवान ने फायरिंग कर दी थी जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने बताया था कि प्राइवेट कंपनी के सेल्समैन जटाशंकर पोखरा निवासी शंकर चौधरी का बेटा शनि इंटर का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता है। वहां पर एक लड़की को लेकर एक गुट ने उसे पीट दिया था। इसी को लेकर 25 अप्रैल की रात गोली चली थी। अभिषेक के साथ अनिकेत सिंह भी था। गोली से अनिकेत सिंह, शंकर चौधरी व शाहनवाज घायल हो गए थे। पुलिस ने शिव चौधरी निवासी जटाशंकर पोखरा के तहरीर पर मुख्य आरोपी अभिषेक पासवान, घायल अनिकेत सिंह, शाहनवाज, अहिल उपाध्याय, रवि उपाध्याय, आलोक, राजवीर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

मेरा बेटा निर्दोष

घायल आरोपी अनिकेत सिंह के पिता ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उनके बेटे का आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। वह निर्दोष है। उसने तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। हालांकि इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सिंह सागर का कहना है कि पेशबंदी के लिए तहरीर दी गई थी, मामले की जांच की जा रही है आरोप निराधार है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed