फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Kathmandu bus service did not start Claim failed again

गोरखपुर: दावा फिर फेल, नहीं शुरू हुई गोरखपुर-काठमांडो बस सेवा

Sat, 08 Oct 2022 10:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Oct 2022 10:25 AM IST
सार

गोरखपुर परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक धनजी राम का कहना है कि गोरखपुर-काठमांडो एसी बस सेवा चलाने के लिए राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस का चयन किया गया है। कार्यशाला में इस बस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। तीन दिन में इसे गोरखपुर डिपो को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur-Kathmandu bus service did not start Claim failed again
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-काठमांडो बस सेवा शुरू करने को लेकर परिवहन निगम का दावा एक फिर फेल हो गया। दावा किया था कि नवरात्रि में इस अंतरराष्ट्रीय बस सेवा की शुरुआत करा दी जाएगी।
विज्ञापन


दिसंबर 2021 में गोरखपुर-काठमांडो अंतरराष्ट्रीय बस सेवा शुरू कराने को लेकर दोनों देशों के बीच अनुबंध हुआ था। इसके बाद इस बस को विधानसभा चुनाव के बाद चलाने की कवायद हुई, लेकिन विदेश मंत्रालय के अनुमति नहीं मिलने के कारण बस का संचालन तय समय पर नहीं हो सका। दूसरी बार नवरात्रि में बस को चलाने की कवायद हुई, लेकिन एक बार फिर समय पर बस को शुरू नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


गोरखपुर परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक धनजी राम का कहना है कि गोरखपुर-काठमांडो एसी बस सेवा चलाने के लिए राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस का चयन किया गया है। कार्यशाला में इस बस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। तीन दिन में इसे गोरखपुर डिपो को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पटरियों पर दौड़ेंगी ट्रेनें, ऊपर चलेगा फूड प्लाजा, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा गोरखपुर जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed