फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Kamakhya and Gomti Nagar-Maltipatpur puja special will run.

Gorakhpur News: गोरखपुर-कामाख्या और गोमती नगर-मालतीपाटपुर पूजा स्पेशल चलेंगी, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Sun, 05 Nov 2023 06:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Nov 2023 06:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Kamakhya and Gomti Nagar-Maltipatpur puja special will run.
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
 त्योहारों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर से कई पूजा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में 05082/05081 गोरखपुर-कामाख्या-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन गोरखपुर से 10 नवंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को कामाख्या से और 11 नवंबर से 02 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


05082 गोरखपुर-कामाख्या साप्ताहिक विशेष गाड़ी शुक्रवार को गोरखपुर से दोपहर बाद 03.05 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी होते हुए दूसरे दिन तीन बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05081 कामाख्या-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी शनिवार को कामाख्या से रात में 09 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी दूसरे दिन बरौनी से हाजीपुर, देवरिया सदर होते हुए शाम 05:30 बजे गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 05068/05067 गोमती नगर-मालतीपाटपुर-गोमती नगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन गोमती नगर से 09 से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा मालतीपाटपुर से 11 नवंबर से 02 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को 04 फेरों के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


05068 गोमती नगर-मालतीपाटपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोमती नगर से शाम 06.55 बजे यात्रा शुरू करेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए रात में 12.15 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। यहां से देवरिया सदर, जौनपुर, वाराणसी जं., गया, कोडरमा, पुरुलिया होते हुए भोर में 04.20 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed