{"_id":"616b3162787ab11e9a2fd0bd","slug":"gorakhpur-is-getting-the-recognition-of-film-city-gorakhpur-city-news-gkp41311214","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फिल्म शूटिंग के दौरान रवि किशन ने कहा, जिले को मिल रही है फिल्म सिटी की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फिल्म शूटिंग के दौरान रवि किशन ने कहा, जिले को मिल रही है फिल्म सिटी की पहचान
Sun, 17 Oct 2021 12:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:16 PM IST
सार
गोरखपुर क्षेत्र में कलाकारों की लंबी शृंखला भी है। लोग यहां अच्छी और बेहतरीन फिल्मों की शूटिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर फिल्म सिटी के रूप में एक नई पहचान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बना रहा है। सांसद ने कहा जनपद फिल्म सिटी के रूप में उभर रहा है। यह फिल्म निर्माता और निर्देशकों के लिए एक बड़ा केंद्र बन चुका है। गोरखपुर क्षेत्र में कलाकारों की लंबी शृंखला भी है। लोग यहां अच्छी और बेहतरीन फिल्मों की शूटिंग कर सकते हैं।
चौरीचौरा कांड के वीर सपूतों, महानायकों के सम्मान में प्रतिकार चौरीचौरा-1922 नाम से फिल्म की शूटिंग गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में चल रही है। शनिवार को मंदिर परिसर में फिल्म की शूटिंग में सांसद भी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
चौरीचौरा कांड के वीर सपूतों, महानायकों के सम्मान में प्रतिकार चौरीचौरा-1922 नाम से फिल्म की शूटिंग गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में चल रही है। शनिवार को मंदिर परिसर में फिल्म की शूटिंग में सांसद भी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन