फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Idol Immersion Accident: Two Constables Suspended Over Alleged Negligence

गोरखपुर: प्रतिमा विसर्जन हादसे में दो सिपाही निलंबित, बिजली विभाग से समन्वय किए बिना जुलूस आगे बढ़ाने का आरोप

Thu, 22 Oct 2026 12:33 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 22 Oct 2026 12:33 PM IST
सार

सिपाहियों ने प्रतिमा ले जा रही ट्रॉली में लगे लोहे के एंगल को हटाने का अनुरोध भी किया था, लेकिन श्री श्री नव दुर्गा समिति के सदस्यों ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद रजई चौराहे के पास डीजे की लोहे की रेलिंग हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई।

विज्ञापन
Gorakhpur Idol Immersion Accident: Two Constables Suspended Over Alleged Negligence
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सिपाही धनंजय और सलमान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दोनों पर बिजली विभाग से समन्वय किए बिना प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस आगे बढ़ाने का आरोप है। हादसे में सिपाही धनंजय भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसे से पहले चार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा चुका था। उस दौरान बिजली आपूर्ति बंद थी। इसके बाद पांचवीं प्रतिमा लेकर जुलूस आगे बढ़ रहा था। सिपाही धनंजय और सलमान भी जुलूस के साथ चल रहे थे। आरोप है कि दोनों ने बिजली आपूर्ति बंद होने की बात कहते हुए वाहन आगे बढ़ाने को कहा। हालांकि, यह स्पष्ट होना बाकी है कि उस समय बिजली विभाग से आपूर्ति बंद होने की पुष्टि की गई थी या नहीं।
विज्ञापन


बताया गया कि सिपाहियों ने प्रतिमा ले जा रही ट्रॉली में लगे लोहे के एंगल को हटाने का अनुरोध भी किया था, लेकिन श्री श्री नव दुर्गा समिति के सदस्यों ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद रजई चौराहे के पास डीजे की लोहे की रेलिंग हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। करंट की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मामले की जांच शुरू की गई। लापरवाही के आरोपों के आधार पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में यह स्पष्ट होगा कि हादसे के दौरान सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन हुआ था या नहीं और किस स्तर पर चूक हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed