फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur honest soldier amount returned

बसपा विधायक की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने लौटाई सड़क पर मिली रकम

Fri, 10 Jan 2020 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur honest soldier amount returned
सिपाही ईश्वर चंद मिश्रा रकम लौटते हुए। - फोटो : अमर उजाला
राजघाट थाने में रहने वाले सिपाही ईश्वर चंद मिश्रा ने एक गरीब का 3560 रुपया और दवा की पर्ची लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। सिपाही ने पर्ची पर छपे मेडिकल एजेंसी के मोबाइल नंबर के सहारे पीड़ित का पता लगा उसकी रकम लौटा दिया। गायब रुपया पाकर पीड़ित के चेहरा खिल उठा।
विज्ञापन


रकम पादरी बाजार क्षेत्र के साहबपुर निवासी उमेश सिंह का था। जानकारी के मुताबिक राजघाट थाने की बैरक में रहने वाले सिपाही ईश्वर चंद मिश्रा की ड्यूटी इन दिनों चिल्लूपार से बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी की सुरक्षा में है। वह देर शाम तकरीबन 7 बजे ड्यूटी से वापस राजघाट थाने जा रहे थे।
विज्ञापन


वह बाइक से अभी घोष कंपनी के पास पहुंचे थे कि सड़क पर दो पर्ची और 3560 रुपया गिरा मिला। उन्होंने सामने वाले दुकानदार को इसकी जानकारी देते हुए उसके पास अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखा कर थाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पर पहुंच कर वह पर्ची में दर्ज मेडिकल एजेंसी के मोबाइल नंबर पर फोन कर पर्ची के संदर्भ में जानकारी मांगी। मेडिकल एजेंसी से पर्ची के इनवायस नंबर के आधार पर दवा लेकर जाने वाले का मोबाइल नंबर मिला। वह उस नंबर पर फोन किए तो फोन उठाने वाला व्यक्ति काफी परेशान था।

पूछने पर उसने बताया कि उसका 3560 रुपया रास्ता में कहीं गिर गया है। इस पर सिपाही ने अपना परिचय देते हुए रुपये मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed