{"_id":"5f296dfb9001db73a436eeb2","slug":"gorakhpur-high-alert-for-ayodhya-ram-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: तीन जोन-12 सेक्टर में बांटा गया गोरखपुर शहर, हाई अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: तीन जोन-12 सेक्टर में बांटा गया गोरखपुर शहर, हाई अलर्ट जारी
Wed, 05 Aug 2020 01:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:23 AM IST
सार
- ड्रोन, सीसी टीवी कैमरे से होगी निगरानी, एनाउंसमेंट सिस्टम भी सक्रिय
- पांच अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर पुलिस विभाग ने की तैयारी
विज्ञापन
gorakhpur police
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में भूमिपूजन को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। शहर को तीन जोन और बारह सेक्टर में बांटकर सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। सीसी टीवी कैमरा, ड्रोन से शहर के सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
थानों के एनाउंसमेंट सिस्टम को सक्रिय करने के अलावा जरूरत पड़ने पर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लाउडस्पीकर के जरिए पुलिस तत्काल संदेश दे सकेगी।
जानकारी के मुताबिक, शहर का सुरक्षा प्लान इस तरह का तैयार किया गया है कि चप्पे चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी रहे। एसपी, सीओ रैंक के अफसर भ्रमणशील रहेंगे और सुरक्षा का जायजा लेते रहेंगे। ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मियों को उनके स्थान बता दिए गए हैं। बुधवार सुबह से ही वे तय स्थान पर तैनात हो जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार शाम से लेकर देर रात तक एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ शहर में घूमते रहे। खुफिया विभाग, एलआईयू को अलर्ट पर रखने के साथ ही जिले की सीमा पर ज्यादा फोकस किया गया है। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सभी को जिम्मेदारी बता दी गई है। हर जगह पुलिस की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन