फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur got second place in UP Health Ranking Dashboard

खुशखबर: हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में गोरखपुर को मिला यूपी में दूसरा स्थान, सीएमओ ने दी बधाई

Sun, 27 Mar 2022 02:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Mar 2022 02:46 AM IST
सार

गर्भवती जांच, एचआईवी जांच, नियमित टीकाकरण और गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल में अच्छा प्रदर्शन, सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी।

विज्ञापन
Gorakhpur got second place in UP Health Ranking Dashboard
कोरोना का टीका लगवाती युवती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की माह फरवरी 2022 की रैंकिंग में जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। यह उपलब्धि गर्भवती की प्रसव पूर्व चार जांचों, एचआईवी जांच, नियमित टीकाकरण और गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल में 100 स्कोर हासिल करने के कारण मिली है। जिले को 0.74 का कंपोजिट स्कोर मिला है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जनवरी में प्रथम रैंकिंग थी और दिसंबर में जिले की तीसरी रैंकिंग थी। बताया कि जिले के खजनी, सरदारनगर और पाली ब्लॉक का इस उपलब्धि में अहम योगदान है और यह तीनों ब्लॉक टॉप परफार्मिंग ब्लॉक हैं। यह रैकिंग 20 जनवरी से 21 फरवरी तक के डेटा पर आधारित है।
विज्ञापन


बताया कि एसीएमओ डॉ. नंद कुमार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद के सहयोग से टीम ने सितंबर 2021 में अच्छा प्रदर्शन किया था और जिले को पहला स्थान मिला था। इससे पहले फरवरी 2021 में भी अच्छे संकेतकों के कारण जिले को पहला स्थान प्राप्त हुआ था। सभी संकेतकों में सुधार के लिए आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम की अहम भूमिका है। जिले की यह रैकिंग अंग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं का सम्मान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन संकेतकों पर होगी है रैंकिंग

सीएमओ ने बताया कि गर्भवती पंजीकरण, गृह आधारित नवजात देखभाल, गर्भवती जांच, टीबी नोटिफिकेशन समेत 15 संकेतकों पर अच्छा कार्य करने के लिए यह रैकिंग की जाती है। रैकिंग में स्टिल बर्थ रेशियो, पेंटावैलेट व बीसीजी रेशियो, हिमोग्लोबिन जांच, आशा भुगतान, परिवार नियोजन जैसे घटक भी शामिल हैं। जिले के ब्लॉक पर तैनात ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट का  रैंकिंग में विशेष सहयोग होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed