फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur Golghar parking empty vehicles parked on road

जाम से जूझता है गोरखपुर: गोलघर की पार्किंग हैं खाली, सड़क पर खड़ी होती हैं गाड़ियां

Mon, 28 Aug 2023 02:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Aug 2023 02:32 PM IST
सार

नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने कहा कि क्रेन पार्किंग का टेंडर निरस्त कर दिया गया था। जिन फर्मों ने टेंडर डाला था, वो एक दूसरे के प्रपत्रों पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ दिन इंतजार करना था। अब क्रेन का टेंडर करने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
 

विज्ञापन
gorakhpur Golghar parking empty vehicles parked on road
गोलघर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जाम से जूझते गोलघर में सुधार की कोई भी व्यवस्था बनते ही ध्वस्त हो जा रही है। पहले पार्किंग नहीं थी तो सड़क पर वाहन खड़े होते थे। अब पार्किंग है तो उसमें भरा पानी और कीचड़ की वजह से वाहन सड़क घेरे रहते हैं। इससे जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन


गोलघर में जाम के झाम से बचने के लिए नगर निगम की ओर से 29.11 करोड़ रुपये की लागत से जलकल बिल्डिंग के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई। इसमें बाइक और चार पहिया वाहनों सहित कुल छह सौ वाहनों की पार्किंग का इंतजाम है। पार्किंग में वाहनों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन, लोगों की अरुचि और प्रशासन की ढिलाई से पार्किंग में सन्नाटा छाया रहता है।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर 12.45 बजे बेसमेंट में मौजूद पार्किंग कर्मचारी दिव्यांशु इलेक्ट्रानिक पर्ची मशीन से कार की पर्ची निकालते मिले। उन्होंने बताया कि रोजाना 30 से 40 वाहन ही खड़े होते हैं। इनमें आधे से ज्यादा कारें होती हैं। पार्किंग शुल्क कम होने के बावजूद लोग यहां वाहन नहीं लाते। पार्किंग में 26 कारें और 20 बाइक खड़ी मिलीं। इसके उलट पार्किंग के बाहर नजारा एकदम अलग दिखा। गोलघर में दोनों ओर की दुकानों के सामने वाहनों का रेला लगा रहा। कोई ठेले पर छोले बठूरे खा रहा तो कोई खरीदारी में व्यस्त दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सितंबर में जल-गृहकर नहीं जमा किया तो देना होगा चक्रवृद्धि ब्याज, बकाएदारों को भेजा जा रहा नोटिस

त्योहार शाम होते ही ट्रैफिक जाम

gorakhpur Golghar parking empty vehicles parked on road
गोलघर। - फोटो : अमर उजाला।

रक्षाबंधन की वजह से राखियों की दुकानें भी सजने लगी हैं। दुकानदार रमेश ने बताया कि लोग खरीदारी करने आ रहे। यहां पर गाड़ियां खड़ी होने से शाम होते ही जाम लग जाएगा। पुलिस आएगी तो उल्टे हम लोगों को हड़काएगी। अगर वाहनों को पार्किंग में भेज दिया जाए तो पूरा बाजार खाली-खाली नजर आएगा।

यह है गोलघर मल्टी पार्किंग की दर

वाहन समय दर
चार पहिया 08 घंटे 25 रुपये
चार पहिया 24 घंटे 100 रुपये
चार पहिया 30 दिन 500 रुपये
चार पहिया 30 दिन 2000 रुपये
बाइक 08 घंटे 10 रुपये
बाइक 24 घंटे 50 रुपये
बाइक 30 दिन 200 रुपये
बाइक 30 दिन 500 रुपये

इसे भी पढ़ें: ग्रीन सिटी से माधोपुर बंधे तक बनेगा बाईपास रोड, सीधे पहुंच जाएंगे राजघाट पुल

प्रशासन की पार्किंग में आने-जाने में परेशानी

gorakhpur Golghar parking empty vehicles parked on road
गोलघर। - फोटो : अमर उजाला।

गोलघर के अलावा सिनेमा रोड और पार्क रोड को जाम से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दो पार्किंग बनवाई गई है। शनिवार की दोपहर सिनेमा रोड की पार्किंग में पर्ची काट रहे आदर्श कुमार ने बताया कि बारिश नहीं होने पर कार बाइक सहित कुल 50 वाहन खड़े होते है। जब बारिश होती है तो यह संख्या अीधी हो जाती है।

पूरे पार्किंग परिसर में पानी फैला हुआ था, जिससे कीचड़ के बीच से लोग वाहनों को लेकर आते-जाते दिखे। कुछ तो सड़क पर ही वाहन खड़ी कर चले गए। यहां साइकिल 10, बाइक 20, चार पहिया 30 और अन्य बड़े वाहनों के लिए 60 रुपये की दर तय है। इसके अलावा पार्क रोड पर मॉल के सामने एक पार्किंग बनी है।

इसे भी पढ़ें: नदी-खुले में नहीं फेंके जाएंगे पशुओं के शव, शवदाह के लिए लगेगा इंसीनरेटर

यहां पर भी जलभराव के कारण वाहनों मालिकों को परेशानी होती है। पार्किंग की व्यवस्था देख रहे अजय यादव ने बताया कि बाइक का 10 रुपये और छोटी कार 20 रुपये और बड़ी कार के लिए 40 रुपये का रेट तय है। यहां पर भी रोजाना 30 से 35 वाहन ही खड़े होते हैं।
 

बंद हो गई क्रेन, पुलिस भी पड़ी सुस्त

gorakhpur Golghar parking empty vehicles parked on road
गोलघर - फोटो : अमर उजाला।

गोलघर बाजार में वाहनों के खड़े होने पर निजी फर्म की ओर से कार्रवाई की जाती थी। फर्म की क्रेन वाहनों को उठाकर पुलिसलाइंस ले जाती थी। विवादों के कारण फर्म का ठेका निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा काेई दूसरी फर्म ठेका नहीं ले सकी है। उधर, पुलिस चालान की कार्रवाई में भी सुस्त हो गई है। इससे लोग वाहनों को सड़क पर ही जहां-तहां खड़ा करते हैं।

सत्यम कुमार ने कहा कि पार्किंग की सुविधा दी गई है। लेकिन कहीं पर व्यवस्था नहीं है। तो कहीं पर लोग वाहन खड़ा करने नहीं जाते हैं। सिनेमा रोड की पार्किंग में जलभराव और कीचड़ से परेशानी होती है।

इसे भी पढ़ें: ऑटो पकड़े जाने पर महिला ने थाने में किया हंगामा, पुलिस ने किया सीज

गिरजेश कुमार मोदनवाल ने कहा कि गोलघर में मल्टीलेवल पार्किंग के बारे में तमाम लोगों को जानकारी नहीं है। यदि दुकानदार अपने सामने सूचना लगा दें और मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को कहें तो कोई समस्या नहीं आएगी।
 

gorakhpur Golghar parking empty vehicles parked on road
गोलघर। - फोटो : अमर उजाला।
रणजीत सिंह ने कहा कि पार्क रोड की पार्किंग महत्वपूर्ण है। यहां वाहन खड़ा करने पर 40 रुपये लिया जा रहा है। लेकिन कीचड़ और मिट्टी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां की व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए।

वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि शहर में पार्किंग की सुविधा को लेकर लोगों को भी जागरूक होना होगा। इसके बाद ही जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। पार्किंग की व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी भी गिरोह में शामिल, पुलिस कर रही छानबीन

यातायात एसपी श्यामदेव बिंद ने कहा कि गोलघर में काली मंदिर से लेकर कचहरी चौराहे तक पैदल भ्रमण करके जागरूकता अभियान चलाया जाता है। चालान काटकर जुर्माना भी वसूला जा रहा है। नो पार्किंग में रोजाना 100 से अधिक चालान किया जा रहा है। इस संबंध में दुकानदारों को भी जागरूक किया जाएगा।

नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने कहा कि क्रेन पार्किंग का टेंडर निरस्त कर दिया गया था। जिन फर्मों ने टेंडर डाला था, वो एक दूसरे के प्रपत्रों पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ दिन इंतजार करना था। अब क्रेन का टेंडर करने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed