फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur gda sought crores government

150 एकड़ जमीन वन विभाग को ट्रांसफर करने के लिए GDA ने शासन से मांगे 535 करोड़

Fri, 24 Jan 2020 11:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur gda sought crores government
दो उद्यमियों को आबंटित यह जमीन वन विभाग को होनी है ट्रांसफर। - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल क्षेत्र में शहर के एक उद्यमी और व्यवसायी को आवंटित 150 एकड़ जमीन वन विभाग को ट्रांसफर करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने शासन से 535 करोड़ रुपये की मांग की है। बुधवार को हुई जीडीए बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को भी अनुमोदन मिल गया।
विज्ञापन


रामगढ़ताल क्षेत्र में उद्योगपति ओम प्रकाश जालान और बिल्डर अनिल त्रिपाठी को करीब डेढ़ दशक पहले जीडीए ने 150 एकड़ जमीन आवंटित की थी। इस जमीन पर नौ सौ के करीब पेड़ भी हैं। लंबे समय तक इस कीमती जमीन को लेकर उद्योगपति-व्यवसायी और जीडीए के बीच कोर्ट में मामला चला रहा।
विज्ञापन


इसी बीच एनजीटी, नई दिल्ली की प्रमुख बेंच ने 29 अप्रैल 2019 को मीरा शुक्ला बनाम नगर निगम गोरखपुर प्रकरण की सुनवाई में इस जमीन को वन विभाग को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा था कि वेटलैंड को लेकर चिन्हित जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार या जीडीए पर्यटकों के लिए इसे ग्रीन लैंड के तौर पर विकसित करे। जीडीए ने जमीन वन विभाग को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की। जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि डीएम सर्किल रेट के हिसाब से जमीन की कीमत 535 करोड़ आंकी गई। इसके लिए प्राधिकरण ने शासन में मांग रखी थी। बोर्ड में इसका प्रस्ताव रखा गया था जिसपर सहमति बन र्गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed