गोरखपुर गगहा लूटकांड: दो साल बाद हुई गोली मारकर लूट की घटना, अफसर चिंतित
बदमाशों ने असलहा दिखाकर पहले ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अक्षय चौहान को रोका, फिर विरोध करने पर गोली मारी। इतना ही नहीं, बदमाशों ने एक ऑटो चालक को भी धमकाया। वारदात करने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। अब घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों व अन्य स्रोतों की मदद से जांच में तो जुटी है0।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के कौड़ीराम इलाके में जनसेवा केंद्र संचालक से वारदात के पीछे का मकसद सिर्फ लूट ही था या फिर कोई आपसी विवाद भी है, इस गुत्थी को पुलिस सुलझाने में जुट गई है। बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है, उससे पुलिस अफसरों के माथे पर बल पड़ गए हैं। क्योंकि गोली मारकर लूट करने की वारदात लंबे अर्से बाद जिले में हुई है। इसके पहले 21 अक्तूबर 2021 को खजनी इलाके में कपड़ा व्यापारी सदरुद्दीन को गोली मारकर बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए थे।
इसके बाद लूट की घटनाएं तो हुईं, लेकिन गोली मारकर वारदात सामने नहीं आया था। अब यह घटना सामने आने के बाद पुलिस अफसर भी इसे गंभीरता से ले रहे हैं। उनका दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर और देवरिया में दो सीएससी संचालकों को गोली मारकर 3.68 लाख लूटे, दोनों अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने असलहा दिखाकर पहले ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अक्षय चौहान को रोका, फिर विरोध करने पर गोली मारी। इतना ही नहीं, बदमाशों ने एक ऑटो चालक को भी धमकाया। वारदात करने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। अब घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों व अन्य स्रोतों की मदद से जांच में तो जुटी है, लेकिन लंबे अर्से बाद इस तरह की वारदात ने पुलिस अफसरों को बेचैन भी कर दिया है। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है।
इसे भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच शान से निकली रैली, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह
पुलिस को संदेह है कि कोई करीबी भी इस वारदात में शामिल है, क्योंकि अक्षय के पास रुपये होने की सटीक जानकारी बदमाशों के पास थी। पुलिस को अंदेशा है कि बैंक से ही बदमाश पीछे लग लिए होंगे। फिलहाल, पुलिस भी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।
- 13 फरवरी 2023: गुलरिहा में गैस एजेंसी संचालक के मुनीम से 6.24 लाख रुपये की लूट हुई थी। बदमाशों को पुलिस ने जेल भेजा था।
- 13 अगस्त 2021: चौरीचौरा इलाके में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना 4.10 लाख रुपये लूट लिए गए थे।