{"_id":"5f34ca1d2bb4346bdb703a6b","slug":"gorakhpur-flood-ghaghra-river-water-level-rises-49-cm-above-danger-mark-floods-not-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Flood: घाघरा नदी का जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान से 49 सेमी ऊपर, अभी नहीं टला बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Flood: घाघरा नदी का जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान से 49 सेमी ऊपर, अभी नहीं टला बाढ़ का खतरा
Thu, 13 Aug 2020 10:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
घाघरा नदी का जलस्तर तीन दिन स्थिर रहने के बाद बुधवार को अयोध्या में खतरे के निशान से 49 सेमी ऊपर पहुंच गया। उधर, राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर नेपाल की पहाड़ियों पर बारिश हुई तो नदियों का जलस्तर बढ़ेगा। विभाग मुस्तैद है। तंटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को नदियों का जलस्तर (मीटर में)
घाघरा नदी (अयोध्या) सुबह 93.170, शाम को 93.220, खतरे का निशान 92.730
राप्ती नदी (बर्डघाट) सुबह 74.580, शाम को 74.560, खतरे का निशान 74.980
रोहिन नदी (तिनमुहानी घाट) सुबह 80.260, शाम को 80.130, खतरे का निशान 82.440
कुआनो (मुखलिसपुर) सुबह 77.660, शाम को 77.530, खतरे का निशान 78.650
गोर्रा नदी (पिड़रा घाट) सुबह 70.100, शाम को इसी पर स्थिर रही।
बड़ी गंडक नदी का बाल्मीकि नगर बैराज पर डिस्चार्ज 146300 क्यूसेक रहा।