फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Fire broke out in Naveen Galla Mandi

Gorakhpur : नवीन गल्ला मंडी में लगी आग, तीन दुकानों का सामान जलकर राख

Thu, 12 Dec 2024 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 01:42 AM IST
सार

आग से तीन दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। एक दुकान में अधिक नुकसान हुआ है, बाकी के तीन दुकानों में कंटेनर जले हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur: Fire broke out in Naveen Galla Mandi
FIRE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवीन गल्ला मंडी की तीन दुकानों में बुधवार की सुबह आग लग गई। आग से तीन दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। एक दुकान में अधिक नुकसान हुआ है, बाकी के तीन दुकानों में कंटेनर जले हैं। आग की सूचना पर पहुंची फायर की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मंडी में अफरा तफरी का माहौल रहा। आग की वजह पता नहीं चल पाई है। फायर अफसर आंकलन कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरिराम एंड कंपनी, नरेश कुमार एंड कंपनी, मिश्रा कंपनी की दुकानें अगल-बगल में है। बुधवार की सुबह पांच बजे के करीब मंडी में आवाजाही थी, इसी बीच हरिराम एंड कंपनी में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद बगल के दो दुकानों को अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आलू-प्याज के दुकान में आग की खबर पाते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए थे। जब दुकानों की आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया, तब व्यापारियों ने राहत की सांस ली। आग की वजह फायर अफसर भी नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि अभी इसकी जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed