फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Festival: The message of Beti Bachao Beti Padhao got a strong voice from the stage

गोरखपुर महोत्सव : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को मंच से मिला सशक्त स्वर

Mon, 12 Jan 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Festival: The message of Beti Bachao Beti Padhao got a strong voice from the stage
फोटो
विज्ञापन

- गोरखपुर महोत्सव के प्रथम दिन नाटक ''''हे भगवान!'''' की प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के तहत नाट्य प्रस्तुतियों की श्रृंखला में योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में संभव कला मंच की ओर से नाटक ''''हे भगवान!'''' का मंचन किया गया। यह नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मूल भाव को प्रस्तुत करते हुए रूढ़िवादी सोच पर तीखा प्रहार करता है।
नाटक में दर्शाया गया कि आज के शिक्षित और प्रबुद्ध कहे जाने वाले समाज में भी कुछ लोग महिलाओं को दोयम दर्जे का समझते हैं और उनके अस्तित्व को नकारने की मानसिकता आज भी जीवित है। तीन घटनाओं में बुनी गई इस लघु नाटिका में महिला की पारिवारिक, सामाजिक और व्यावहारिक परिस्थितियों को निर्देशक रवीन्द्र रंगधर ने संवेदनशील ढंग से मंच पर उतारा।
विज्ञापन

नाटक का लेखन आकाश श्रीवास्तव ने किया। मां की भूमिका में रचना धूलिया, पत्नी के रूप में बबीता शर्मा, पति की भूमिका में नंदा राम चौधरी और बाहुबली के चरित्र में चंद्र प्रकाश शर्मा ने प्रभावशाली अभिनय किया। पत्रकार की भूमिका में मोनी साहनी ने विशेष सराहना बटोरी। शिवा श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता और आकृति तिवारी ने भी अभिनय से मंच को मजबूती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed