{"_id":"61d58ed605a0e34442494fd0","slug":"gorakhpur-festival-canceled-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: कोरोना की वजह से रद्द हुआ गोरखपुर महोत्सव, मार्च तक टालने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: कोरोना की वजह से रद्द हुआ गोरखपुर महोत्सव, मार्च तक टालने का लिया निर्णय
Wed, 05 Jan 2022 05:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:58 PM IST
सार
गोरखपुर महोत्सव समिति ने मार्च तक आयोजन टालने का लिया निर्णय, सभी कार्यक्रम रुके।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहरवासियों को गोरखपुर महोत्सव के लिए मार्च तक इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर फिलहाल महोत्सव का आयोजन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव समिति की बैठक बुधवार शाम कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में 11-12 जनवरी को होने वाले गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति के अधिकतर सदस्यों ने देश में कोरोना के बढ़ते हुए केस पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
सदस्यों ने बताया कि महोत्सव में महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में परफॉर्म करने वाले प्रसिद्ध गायक सोनू निगम कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ऐसे में उनका आना नामुमकिन है। महोत्सव में दूसरे प्रदेशों से भी कारीगर, सांस्कृतिक कर्मचारी पहुंचेंगे। दो दिन के कार्यक्रम में हजारों दर्शक, श्रोता और पर्यटक भी पहुंचेंगे। ऐसे में महोत्सव में कोरोना संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
आम जनता, कारीगर, सांस्कृतिक कर्मी, आयोजकों के हित में महोत्सव का आयोजन मार्च तक टालने का प्रस्ताव रखा गया। समिति ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। महोत्सव के स्थगन के साथ ही बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली विभिन्न खेल, ट्रैक एंड फील्ड व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी स्थगित कर दी गईं। 11 और 12 जनवरी को होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता भी नहीं होगी।
डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए एहतियातन गोरखपुर महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है।