फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Faizabad MLC Election Result 2020 Dhruv Kumar Tripathi of Sharma faction wins update news

MLC Election Result: शर्मा गुट का गढ़ बचाने में कामयाब रहे ध्रुव, भाजपा से भी मिला था चुनाव लड़ने का ऑफर

Sat, 05 Dec 2020 01:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Dec 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Faizabad MLC Election Result 2020 Dhruv Kumar Tripathi of Sharma faction wins update news
जीत का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का दबदबा बरकरार है। यह सीट पिछले 30 वर्षों से शर्मा गुट के पास है। परंपरागत सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने तीसरी बार चुनाव जीता है। वह 2026 तक शिक्षक एमएलसी रहेंगे, फिर चुनाव होगा।
विज्ञापन


यूपी में खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर चुनाव कराए गए थे। इसमें से तीन सीट भाजपा के खाते में गई हैं। एक सीट पर सपा तो एक पर वित्त विहीन शिक्षकों को प्रतिनिधित्व मिला है। शर्मा गुट के प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा तक मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए। इस गुट को एक मात्र सीट गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मिली है। इससे ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कद बढ़ सकता है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि ओम प्रकाश शर्मा के हारने से जो जगह खाली हुई है, वह ध्रुव कुमार त्रिपाठी को मिल सकती है। इसकी तैयारियां शर्मा गुट की तरफ से की जा रही है। संगठन के साथ ही विधान परिषद में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दरअसल, ध्रुव ने कठिन परिस्थितियों में चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी उतार कर चुनौती बढ़ाई थी, फिर वित्त विहीन शिक्षक महासंघ और अटेवा के प्रत्याशियों ने मजबूत दावेदारी पेश कर दी। इसके बावजूद ध्रुव ने बेहतरीन चुनाव प्रबंधन का परिचय दिया और शर्मा गुट की परंपरागत सीट बचाने में कामयाब हो गए। इस सीट से दो बार पंचानन राय ने चुनाव जीता था। अब ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने तीसरी बार चुनाव जीतकर परचम लहराया है।

इस बार ध्रुव का प्रदर्शन सुधरा

Gorakhpur Faizabad MLC Election Result 2020 Dhruv Kumar Tripathi of Sharma faction wins update news
ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दर्ज की जीत - फोटो : अमर उजाला
2014 के शिक्षक एमएलसी चुनाव की अपेक्षा इस बार ध्रुव कुमार त्रिपाठी का प्रदर्शन सुधरा है। पिछले चुनाव में ध्रुव प्रथम वरीयता की मतगणना में कमजोर पकड़ गए थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। प्रथम वरीयता की मतगणना से ध्रुव ने जो बढ़त बनाई, वह दूसरी वरीयता की मतगणना तक जारी रही। जीत का अंतर भी बढ़कर 1935 मतों का हो गया है। निर्वाचन आयोग के पास जो आंकड़े हैं, उसके मुताबिक पिछले चुनाव में वित्त विहीन शिक्षकों के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने ध्रुव को कड़ी टक्कर दी थी। ध्रुव को 9250 वोट मिले थे तो लाल बिहारी 8764 वोट पाने में कामयाब रहे थे। प्रथम वरीयता की मतगणना में लाल बिहारी ने बाजी मारी थी लेकिन दूसरी वरीयता की गणना में चुनाव हार गए। ध्रुव के जीत का अंतर 486 था।

भाजपा का प्रत्याशी न उतारना फायदेमंद रहा
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी न उतारने का फैसला शर्मा गुट के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। पार्टी के इस फैसले से कैडर के मतदाता दबाव मुक्त हो गए। जो शिक्षक भाजपा या फिर आरएसएस से जुड़े हैं, उन्होंने भी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को वोट किया है। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के ऐसे कई शिक्षकों ने ध्रुव को समर्थन देने की बात कही है। सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों ने शर्मा गुट के प्रत्याशी को समर्थन दिया है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि यदि भाजपा का प्रत्याशी चुनाव मैदान में होता तो कैडर मतदाताओं में सेंधमारी बहुत मुश्किल रहती है। वोटों का बिखराव हो सकता था। इसका सीधा फायदा वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रत्याशी अजय सिंह को मिल सकता था।

ध्रुव को भाजपा से भी मिला था चुनाव लड़ने का ऑफर

Gorakhpur Faizabad MLC Election Result 2020 Dhruv Kumar Tripathi of Sharma faction wins update news
ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दर्ज की जीत - फोटो : अमर उजाला।
शर्मा गुट के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर मिला था। इस सिलसिले में यूपी सरकार के एक मंत्री ने ध्रुव से बात भी की थी लेकिन बात नहीं बन सकी। बाद में शिक्षक एमएलसी ने गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। चर्चा उठी कि भाजपा समर्थन दे सकती है पर ऐसा नहीं हुआ। हां, एक बात जरूर हुई कि भाजपा ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से किनारा कर लिया। लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी अचानक मैदान से बाहर हो गई। बहरहाल, ध्रुव शर्मा गुट से चुनाव लड़े और जीतकर तीसरी बार विधान परिषद पहुंच गए हैं।  

मदरसा शिक्षकों का साथ भी मिला
शर्मा गुट के प्रत्याशी को मदरसा शिक्षकों का भी समर्थन मिला है। कहा जा रहा है कि इस क्षेत्र के मदरसों में 4500-5000 शिक्षक हैं। ज्यादातर शिक्षक सपा या फिर शर्मा गुट के प्रत्याशी के साथ गए हैं।  

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का इतिहास
आरएन ठकुराई (1968-1974) शिक्षक एमएसआई गोरखपुर व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ
माया ओझा (1974-1980), शिक्षक मारवाड़ इंटर कॉलेज (पांडेय गुट)
शिवाकांत ओझा(1984-1990), शिक्षक नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज (पांडेय गुट)
रवींद्र मिश्र (1990-1996), शिक्षक डीएवी इंटर कॉलेज गोरखपुर (शर्मा गुट)
पंचानन राय (1996-2002), शिक्षक आजमगढ़ (शर्मा गुट)
पंचानन राय (2002-2007), शिक्षक आजमगढ़ (शर्मा गुट)
ध्रुव कुमार त्रिपाठी (2008-2014), शिक्षक सिद्धार्थनगर (शर्मा गुट)
ध्रुव कुमार त्रिपाठी (2014-2020), शिक्षक सिद्धार्थनगर (शर्मा गुट)
ध्रुव कुमार त्रिपाठी (2020-2026), शिक्षक सिद्धार्थनगर (शर्मा गुट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed