फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur entrepreneurs will get 12 stalls in the international trade fair

Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में गोरखपुर के उद्यमियों को मिलेंगे 12 स्टॉल

Mon, 18 Sep 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur entrepreneurs will get 12 stalls in the international trade fair
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में गोरखपुर के उद्यमियों को मिलेंगे 12 स्टॉल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में 400 विदेशी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
इतने बड़े प्लेटफार्म पर पहली बार दिखेंगे गोरखपुर के उत्पाद, भविष्य की बढ़ेगी संभावना

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रदेश का नया औद्योगिक हब बन रहे गोरखपुर के 12 उद्यमी ग्रेटर नोएडा में लगने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में जाएंगे। वहां इनके लिए स्टॉल आवंटित हो चुका है। इसमें दो कंपनियां टेराकोटा की हैं, जबकि तीन लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्यम हैं। 21 से 25 तारीख के बीच हो रहे इस ट्रेड फेयर के जरिए गोरखपुर के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा। इससे भविष्य में गोरखपुर को और बेहतर मौके मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में 21 सितंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय मेले का उदघाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इस मेले में कुल 2000 स्टॉल लगाए जाएंगे, जो एक्सपो मार्ट के अलग-अलग हॉल में लगेंगे। मेले में एसएमएसई और ओडीओपी के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस व्यापार मेले के लिए गोरखपुर से 12 उद्यमी चुने गए हैं। इसमें टेराकोटा से दीलिप प्रजापति, पन्नेलाल प्रजापति व मीनू सिंह, पीवीसी पाइप के लिए नरेंद्र कोठारी, डिब्बा और हस्तनिर्मित टोकरी आदि के लिए संगीता पांडेय, सिलाई मशीन, एयर कूलर व एलईडी आदि के लिए सनूप कुमार साहू, सिलाई मशीन के लिए उमेश प्रसाद, फूड पैकेजिंग कंटेनर के लिए विनय अग्रवाल, फर्नीचर के लिए स्प्लाइस लेमिनेटर्स लिमिटेड, पैनल बोर्ड व ट्रांसफार्मर के लिए नेशनल इलेक्टि्रकल, सेनेटरी एंड डायपर्स के लिए नाइन प्राइवेट लिमिटेड, एग्रो प्रोडक्टस के लिए एफिटो इंटरनेशनल का नाम शामिल है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से उद्यमियों का उत्साह बढ़ेगा। गोरखपुर में तेजी से कारोबारी माहौल सकारात्मक हो रहा है। जिन लोगों का चयन किया है, उन्हें इससे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed