{"_id":"61b0abb61b451d757675f955","slug":"gorakhpur-electric-bus-will-be-charged-in-45-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: इलेक्ट्रिक बस 45 मिनट में हो जाएगी चार्ज, एक बार में चलेगी 120 किलोमीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: इलेक्ट्रिक बस 45 मिनट में हो जाएगी चार्ज, एक बार में चलेगी 120 किलोमीटर
Thu, 09 Dec 2021 06:47 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Dec 2021 06:47 AM IST
सार
कुलपति आवास के पास नगर निगम के चार्जिंग स्टेशन को दुरुस्त किया जा रहा है। शहर में 27 बसों के संचालन को शासन की मंजूरी मिली है। जल्द ही ये बसें गोरखपुर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में चलने वाली बस मात्र 45 मिनट में चार्ज हो जाएंगी। वहीं एक बार चलने के बाद 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। इन बसों के लिए महेसरा में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। वहीं सुविधा के दृष्टिकोण से कुलपति आवास के पास बने चार्जिंग सिस्टम को दुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
शहर के तीन रूटों पर चलने वाली 15 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। जल्द ही 12 और बसें आ जाएंगी। इनमें से दो बसें एयरपोर्ट पर चलेंगी। दरअसल नगर निगम क्षेत्र में कुल 25 बसों के संचालन की शासन ने मंजूरी दी है। इनमें से 15 बसें जा चुकी हैं। बची हुई 10 बसें जल्द ही गोरखपुर में आ जाएंगी। इनके अलावा दो और इलेक्ट्रिक बसों को शासन ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
पीएमआई सिस्टम इंजीनियर पवन कुमार ने कहा कि 45 मिनट में इलेक्ट्रिक बस चार्ज हो जाएगी। एक बार चार्ज होने के बाद बस 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। वहीं जाम वगैरह की वजह से इस दूरी में कुछ कमी आ सकती है। इन सब को देखते हुए चार्जिंग के बाद बसों के चलने की दूरी महेसरा चार्जिंग स्टेशन समेत कुल 87 किमी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन