{"_id":"60a380415e24610aae37551f","slug":"gorakhpur-eight-flights-canceled-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: गोरखपुर से इमरजेंसी में विमान सेवाओं के भरोसे न रहें, फिर कैंसिल हुईं आठ उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: गोरखपुर से इमरजेंसी में विमान सेवाओं के भरोसे न रहें, फिर कैंसिल हुईं आठ उड़ानें
Tue, 18 May 2021 02:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 May 2021 02:22 PM IST
सार
रोजाना पांच से आठ फ्लाइट रह रही निरस्त, अंतिम समय में उड़ान रद्द होने से मुश्किल में पड़ जा रहे यात्री
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मेडिकल या किसी अन्य जरूरी काम से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद या किसी अन्य शहर की जाना है तो विमान सेवा के भरोसे नहीं रहिए। कभी भी धोखा हो सकता है। कोरोना संक्रमण की वजह से रोजाना पांच से आठ फ्लाइट निरस्त कर दी जा रही है।
विज्ञापन
आखिरी वक्त में उड़ान निरस्त होने की जानकारी होने पर यात्री कोई दूसरा विकल्प भी नहीं तलाश पा रहे हैं। सोमवार को भी दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद समेत आठ फ्लाइट निरस्त रही। इसमें मुंबई की फ्लाइट खराब मौसम तो बाकी फ्लाइट यात्री नहीं मिलने की वजह से कैंसिल हो गई।
विज्ञापन
सोमवार को 13 फ्लाइट शेड्यूल थी मगर इंडिगो की हैदराबाद, बंगलूरू, स्पाइसजेट की दिल्ली और एयर इंडिया की दिल्ली व लखनऊ यानी पांच उड़ान ही हो पाई। जबकि आठ उड़ाने निरस्त रहीं। इनमें इंडिगो की मुंबई, दिल्ली, प्रयागराज और कोलकाता जबकि स्पाइसजेट की दिल्ली, मुंबई की दो और अहमदाबाद की एक उड़ान निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि मुंबई में मौसम खराब होने से एक उड़ान निरस्त करनी पड़ी वहीं बाकी विमान, यात्रियों की संख्या कम होने से निरस्त हुई।