फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur driver dies while repairing puncture of Innova car on Agra Express Highway, crushed by container

Gorakhpur News: हाईवे पर कार का टायर बनकर आई मौत- पहले पंचर हुआ, बदलते समय कंटेनर से कुचलकर मौत

Sat, 27 Apr 2024 11:16 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur driver dies while repairing puncture of Innova car on Agra Express Highway, crushed by container
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थानाक्षेत्र के गहाखेड़ा गांव के पास शुक्रवार सुबह इनोवा कार का पंक्चर टायर बदल रहे चालक को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। कार से उतर कर खड़े चार लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चालक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के शहर मोहल्ला निवासी अतुल अग्रवाल शुक्रवार सुबह परिवार की सविता अग्रवाल, उमा अग्रवाल और रोहित के साथ इनोवा कार से खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे। कार अयोध्या के रघुनाथ पांडेय का पुरवा थाना कैंट निवासी मनीष (42) चला रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 10 बजे औरास थानाक्षेत्र के गहाखेड़ा गांव के पास कार का पिछला टायर पंक्चर हो गया। चालक मनीष कार को किनारे रोक कर पहिया बदलने लगे। कार में बैठे अन्य लोग बाहर खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने मनीष को कुचल दिया। कुछ दूरी पर कंटेनर खड़ा कर चालक भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।



कार सवार परिवार दूसरे वाहन से चला गया। सूचना पर मृतक का बड़ा भाई राजेश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। उसने बताया कि मनीष तीन भाइयों में छोटा था। पत्नी रेखा और तीन बेटे, दो बेटियां हैं। बेटे की मौत से मां सुनीता और अन्य परिजन बेहाल हैं।

थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि कंटेनर के चढ़ने से चालक की मौत हुई है। कंटेनर को कब्जे में लिया गया है, उसके चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed