{"_id":"5fc85f6f8ebc3e9be74e54c2","slug":"gorakhpur-doordarshan-transmitter-shut-down-after-orders-from-prasar-bharati-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर दूरदर्शन का ट्रांसमीटर बंद, राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने किया आकाशवाणी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर दूरदर्शन का ट्रांसमीटर बंद, राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने किया आकाशवाणी का निरीक्षण
Thu, 03 Dec 2020 12:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:11 PM IST
सार
- प्रसार भारती दिल्ली के आदेश के बाद बंद किया गया प्रसारण
- डीडी वन और डीडी न्यूज की जगह डीडी यूपी दिखाया जाएगा
- स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों का प्रसारण बंद होने से नाराजगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर दूरदर्शन का एक किलोवाट का ट्रांसमीटर बंद कर दिया गया है। प्रसार भारती दिल्ली के आदेश पर बंद हुए प्रसारण से स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों को लोग अब नहीं देख पाएंगे। यही नहीं, डीडी वन और डीडी न्यूज की जगह अब केवल एक चैनल डीडी यूपी का प्रसारण किया जाएगा। ट्रांसमीटर बंद होने से स्थानीय कलाकारों में बेहद नाराजगी है। वहीं गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने आकाशवाणी गोरखपुर का निरीक्षण किया।
गोरखपुर दूरदर्शन का एक किलोवाट का ट्रांसमीटर 1984 से चल रहा था। साल 1998 से 2000 के बीच एक किलोवाट के इस ट्रांसमीटर पर डीडी न्यूज की खबरें आने लगीं। इसके बाद इसका क्रेज बढ़ता चला गया। स्थानीय कलाकारों को जोड़ने के लिए दूरदर्शन के इस ट्रांसमीटर पर सप्ताह के सातों दिन शाम चार से छह बजे के बीच डेढ़ घंटे के कार्यक्रम भी चलाए जाते थे, लेकिन अचानक इस ट्रांसमीटर को बंद कर दिया गया है।
सेवा भारती सामाजिक आयाम के संपर्क प्रमुख योगेश पांडेय ने इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम महापौर और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने बताया है कि प्रसार भारती केंद्र को बंद करने की साजिश रची जा रही है। डीडी नेशनल और डीडी न्यूज के प्रसारण बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीडी यूपी के माध्यम से स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों के प्रसारण शुरू करने की बात कही गई है, लेकिन उसमें केवल सप्ताह में तीन दिन वह भी आधे-आधे घंटे के कार्यक्रम लखनऊ से रात 10 बजे प्रसारित किए जाएंगे। जबकि पहले सप्ताह में सातों दिन डेढ़ से दो घंटे के कार्यक्रम शाम चार से छह बजे के बीच चलते थे।

अब केवल एक चैनल देख सकेंगे दर्शक
दूरदर्शन केंद्र के एंकर उमेशधर द्विवेदी ने बताया कि जैसे आकाशवाणी का ट्रांसमीटर बंद करने की साजिश रची गई थी, उसी तरह दूरदर्शन का भी ट्रांसमीटर बंद करने की साजिश रची जा रही है।
प्रसार भारती ने डीडी वन और डीडी न्यूज चैनल को बंद कर दिया है। इसकी जगह केवल डीडी यूपी चलाया जाएगा। ऐसे में दर्शक अब केवल एक ही चैनल देख सकेंगे। जबकि पहले दोनों चैनलों पर लोग न्यूज से लेकर लोकल और देश-विदेश की खबरें देखते थे।
दूरदर्शन के उपनिदेशक बीआर पटेल ने बताया कि दूरदर्शन के एक किलोवाट के ट्रांसमीटर को बंद करने का आदेश प्रसार भारती से आया है। स्थानीय स्तर पर इसे बंद नहीं किया गया है। पूरे प्रदेश में ऐसे सभी ट्रांसमीटर बंद करने के आदेश मिले हैं।
आकाशवाणी का मीडियम वेव ट्रांसमीटर फिर बंद
पिछले दिनों आकाशवाणी के मीडियम वेव ट्रांसमीटर के बंद होने पर हुए हो-हल्ला के बाद इसे शुरू कर दिया गया था, लेकिन दो दिनों से आकाशवाणी की गूंज लोगों को फिर नहीं सुनाई दे रही है। हालांकि इसकी वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। आकाशवाणी की असिस्टेंट डायरेक्टर नीरजा माधव ने बताया कि मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आने की वजह से आकाशवाणी का मीडियम वेव ट्रांसमीटर बंद है। एक-दो दिनों में प्रसारण शुरू हो जाएगा।