{"_id":"5e0afcb98ebc3e880b00fb6a","slug":"gorakhpur-dominance-in-sports-these-achievements-are-recorded-on-new-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईयर एंडर 2019: स्पोर्ट्स में गोरखपुर का रहा दबदबा, दर्ज हुईं ये उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयर एंडर 2019: स्पोर्ट्स में गोरखपुर का रहा दबदबा, दर्ज हुईं ये उपलब्धियां
Tue, 31 Dec 2019 01:16 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के लिए 2019 का साल बहुत खास रहा है, इन साल गोरखपुर ने खेल सहित कई क्षेत्र में अपना लोहि मनवाया है। साल के अंत में हम आपको बताने जा रहें हैं कि पूरे साल गोरखपुरवासियों ने क्या-क्या किया।
विज्ञापन
- वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ और तीन मैट वाले प्रदेश के पहले कुश्ती हाल का लोकार्पण हुआ।
- स्पोर्ट्स कॉलेज में पहले महिला इंडिया जूनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी टेस्ट मैच की सौगात मिली। फ्रांस ए और इंडिया ए की टीमों के बीच खेले गए मैच में इंडिया ए ने जीत दर्ज की। इस मैच को लाइव देखने का लुत्फ उठाने के लिए 10 हजार शहरवासी जुटे थे।
विज्ञापन
- रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ आम लोगों के लिए बनाए गए नए जिम का लोकार्पण हुआ।
- प्रदेश के पहले कबड्डी कबड्डी कांप्लेक्स के निर्माण की मंजूरी मिली। इसी वर्ष इसका लोकार्पण हुआ।
- स्पोर्ट्स कॉलेज में 150 बेड की डॉरमेटरी, जिम हाल, सुंदरीकरण के लिए मिले 12 करोड़ के बजट से निर्माण का काम शुरू हुआ।
- जंगल कौड़िया में महंत अवेद्यनाथ स्टेडियम के निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि के प्रथम चरण की किस्त जारी हुई। इसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ।
- अखिल भारतीय ब्रहमलीन महंत अवेद्यनाथ प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
- स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे मानक विहीन कार्यों पर नगर विधायक ने सवाल उठाया। निर्माण कार्यों की जांच के लिए टीएसी का गठन हुआ। रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर को मिली लाइट एंड साउंड शो की सौगात
गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर ताल पर शहरवासियों को लाइट एंड साउंड शो की सौगात मिली। पानी की स्क्रीन पर नाथ पंथ की महिमा से रोजाना सैकड़ों की तादात में श्रद्धालुओं रूबरू हो रहे हैं।
- साइंस पार्क: गोरखपुर में दौड़ेगी गियर वाली ट्रेन
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में साइंस पार्क के निर्माण को शासन की मंजूरी नवंबर में मिली। 1.75 करोड़ से साइंस पार्क का निर्माण होगा। एक एकड़ में बनने वाले पार्क में आउटडोर 35 और इंडोर 25 उपकरण लगाए जाएंगे। ये उपकरण बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति जागरूकता को बढ़ाएंगे। गियर वाली ट्रेन, फ्लोटिंग बॉल, सी बैक सायरन, मॉडल ऑप्टिक्स, ध्वनि के उपकरण आकर्षण का केंद्र होंगे।
- राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मिली मेजबानी
- साइंस पार्क: गोरखपुर में दौड़ेगी गियर वाली ट्रेन
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में साइंस पार्क के निर्माण को शासन की मंजूरी नवंबर में मिली। 1.75 करोड़ से साइंस पार्क का निर्माण होगा। एक एकड़ में बनने वाले पार्क में आउटडोर 35 और इंडोर 25 उपकरण लगाए जाएंगे। ये उपकरण बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति जागरूकता को बढ़ाएंगे। गियर वाली ट्रेन, फ्लोटिंग बॉल, सी बैक सायरन, मॉडल ऑप्टिक्स, ध्वनि के उपकरण आकर्षण का केंद्र होंगे।
- राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मिली मेजबानी