फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur DM preparation for Panchayat election 2021

पंचायत चुनाव में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई, 30 हजार कर्मचारी कराएंगे चुनाव

Tue, 23 Feb 2021 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Feb 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur DM preparation for Panchayat election 2021
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सोमवार को एनेक्सी भवन में अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि अराजकतत्वों को चिह्नित कर उन्हें पाबंद किया जाए।

विज्ञापन


साथ ही डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील-अति संवेदनशील बूथों की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जिले में 1849 मतदान केंद्र और 4657 बूथ हैं। करीब 30 लाख मतदाता हैं। 189 न्याय पंचायतें, 1294 ग्राम प्रधान के पद, 1700 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 68 जिला पंचायत सदस्य के पद हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब 30 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन


दो दिन में दें सेक्टर-जोन की सूची
डीएम ने बैठक के दौरान सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि वे दो दिन के भीतर स्ट्रांगरूम/बूथों के  रूटचार्ट के अनुसार सेक्टर/जोन की सूची उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि पंचायत निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन हो चुका है जो सभी तहसीलों में है। सभी एसडीएम मतदाता सूची को ब्लॉकों पर उपलब्ध करा दें। डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम की स्थापना कर उसे सक्रिय कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब बनती मिले तो भट्ठा मालिक पर दर्ज कराएं केस: डीआईजी
बैठक में डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि एसडीएम, सीओ और एसएचओ बैठक कर आपस में समन्वय बनाकर तैयारी करें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब किसी भी हालत में नही बननी चाहिए। यदि किसी ईंट-भट्ठे पर अवैध शराब बनती मिले तो भट्ठा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी एक सप्ताह के भीतर शत प्रतिशत बूथों का निरीक्षण कर लें।

 

टीम भावना से करें काम: सीडीओ

सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सभी संबंधित अफसर, टीम भावना से कार्य कर निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने बताया कि उनके ऑफिस में इलेक्शन सेल का गठन किया गया है। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम, पुलिस एवं अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए तय किए गए प्रभारी
डीएम ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग कार्यों के लिए प्रभारी अधिकारी नामित किए गए हैं। कार्मिक नियुक्ति एवं प्रशिक्षण व्यवस्था एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह, कानून/विधि शांति व्यवस्था तथा जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति/प्रशिक्षण व्यवस्था एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव, मतपत्र व्यवस्था एवं स्टेशनरी प्रपत्र एवं किट व्यवस्था बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मातादीन मौर्य, नियंत्रण कक्ष/शिकायत निवारण/आदर्श आचार संहिता व्यवस्था एडीएम प्रशासन डॉ. चतुर्भुजी गुप्त, टेंट/फर्नीचर बैरिकेडिंग/ध्वनि एवं विद्युत/मजदूर व मिस्त्री तथा स्ट्रांग रूम निर्माण व्यवस्था अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीण कुमार, वाहन एवं ईधन/रूट चार्ट तथा प्रेक्षक व्यवस्था सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, वीडियोग्राफी, सीसी टीवी एवं वेबकास्टिंग आदि की व्यवस्था डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर आशीष पांडेय, मतपेटी व्यवस्था अधिशासी अभियंता जलनिगम सिकंदर अली, मीडिया प्रबंधन जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, कंप्यूटर एवं नेट कनेक्टिविटी व्यवस्था जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रेखा, सूचना प्रेषण व्यवस्था जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद, मतदाता सूची व्यवस्था, मतदान स्थल निर्माण एवं एएमएफ तथा मतगणना व्यवस्था सभी एसडीएम, भोजन एवं जलपान व्यवस्था जिला पूर्ति अधिकारी/जिला खाद्य विपणन अधिकारी, प्राथमिक चिकित्सा एवं औषधि किट/कोविड-19 व्यवस्था सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, सफाई एवं पेयजल व्यवस्था नगर आयुक्त तथा कम्युनिकेशन प्लान एवं डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन प्लान का प्रभारी मुख्य राजस्व अधिकारी को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed