{"_id":"61e102f113853b318010632b","slug":"gorakhpur-dm-instructed-to-increase-number-of-covid-test-for-infection-will-be-known-at-right-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर डीएम का निर्देश: जांच की संख्या बढ़ाएं, संक्रमण का सही समय पर चलेगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर डीएम का निर्देश: जांच की संख्या बढ़ाएं, संक्रमण का सही समय पर चलेगा पता
Fri, 14 Jan 2022 10:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:28 AM IST
सार
डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि आरआरटी टीम शत प्रतिशत संक्रमित व्यक्तियों के घर जाएं। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में हर हाल में किशोरों का टीकाकरण पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि कोरोना जांच के लिए ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जाएं। इससे सही समय पर संक्रमण का पता चल सकेगा। रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) टीम को सक्रिय करते हुए, संक्रमितों के घर भेजा जाए। इससे संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सही समय पर पहचान हो सकेगी। चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को हर हाल में टीका लगवाएं। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने यह निर्देश एनेक्सी भवन में सीएमओ समेत सभी एसीएमओ को दिए हैं। कहा कि चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को अगर टीके की कोई डोज नहीं लगी है तो उन्हें हर हाल में लगवाएं। जिनके बूस्टर डोज का समय हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए टीका लगवाया जाए। सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया जाए। इससे सही समय पर संक्रमण की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
आरआरटी टीम हर हाल में सभी संक्रमितों के घर मेडिकल किट उपलब्ध कराएं। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के कर्मी फोन पर मरीजों की जानकारी लें। अगर मरीज को भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है तो उन्हें कोविड अस्पतालों में भर्ती कराएं। इस काम में स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी रखे। कोविड टीकाकरण पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि जनवरी माह में हर हाल में किशोरों का टीकाकरण पूरा होना चाहिए। बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाएं। टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक भी करें। इस दौरान सीएमओ डॉ आशुतोष कुुमर दूबे, एसीएमओ डॉ एके सिंह, डॉ एके प्रसाद, डॉ नंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन