फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur district gets 26 new AYUSH doctors

गोरखपुर जिले को मिले 26 नए आयुष चिकित्सक, सीएम योगी ने ऑनलाइन दिया नियुक्ति पत्र

Mon, 04 Jan 2021 09:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Jan 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur district gets 26 new AYUSH doctors
आयुष डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन लखनऊ से 26 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें बेहतर तरीके से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। बोले- कोरोना महामारी के बीच आयुर्वेद की साख पूरे विश्व में बढ़ी है। इसलिए सभी चिकित्सक मरीजों के साथ बेहतर संवाद कर उनकी सेवा करें।

विज्ञापन


इस बीच सांसद, विधायकों ने 11 आयुर्वेद व 15 होम्योपैथ चिकित्सकों को आयुक्त सभागार में नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने इस बीच आयुष टेली मेडिसिन योजना व वेलनेस सेंटरों का उद्घाटन भी किया। टेली मेडिसिन योजना के तहत 29 चिकित्सकों को टैबलेट भी दिए। साथ ही जिले को तीन वेलनेस सेंटर की सौगात भी मिली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लखनऊ लोक भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिले के आयुक्त सभागार में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के साथ, सांसद जय प्रकाश निषाद, विधायक फतेह बहादुर सिंह, डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल व विपिन सिंह ने चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नर्रेखास, दुबौली व 15 शैय्या नगर चिकित्सालय के वेलनेस सेंटर का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी समय बाद आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सकों की नियुक्ति प्रदेश में हो रही है। प्रदेश सरकार रोजगार देने के लिए संकल्पित है। इसी दिशा में काम भी हो रहा है। इसलिए लोग मन लगाकर काम करें।

 

इन आयुर्वेद चिकित्सकों को मिले नियुक्ति पत्र

डॉ. मनोरमा सिंह, डॉ. शशि वर्मा, डॉ. श्वेता राय, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. अनुपमा राय, डॉ. अभिषेक मणि त्रिपाठी, डॉ. मनीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आशीष कुमार राय, डॉ. धर्मपाल भट्ट, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. पशुपति नाथ तिवारी।

इन होम्योपैथी चिकित्सकों को मिले नियुक्ति पत्र
डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. अंलकृता सिंह, डॉ. सुधा रानी, डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, डॉ. पूजा यादव, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. अमित कुमार पासी, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, डॉ. पवन कुमार गुप्ता, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. वैभव यादव, डॉ. रमेश कुमार पटेल, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार।

डॉ. पशुपति से बोले सीएम, तन-मन से करें काम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. पशुपति नाथ तिवारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की। उन्होंने कहा कि तन और मन लगाकार काम करें। कोरोना काल में पूरे विश्व में आयुर्वेद की महत्ता बढ़ी है। लोगों का आयुर्वेद के प्रति लगाव बढ़ा है। मन लगाकर मेहनत से अगर आप लोग काम करेंगे तो आयुर्वेद पद्धति और आगे जाएगी। इससे पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन होगा। मरीजों के बेहतर संवाद के जरिये आयुर्वेद की महत्ता को बताएं। यह भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसे आज पूरे विश्व में सम्मान मिल रहा है। इसे और आगे बढ़ाने का दायित्व आयुर्वेद चिकित्सकों का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed