{"_id":"62c7c2e9d7eca609580e8ae2","slug":"gorakhpur-deoghar-shravani-mela-special-will-run-for-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway Update: एक महीने चलेगी गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway Update: एक महीने चलेगी गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत
Fri, 08 Jul 2022 11:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:08 AM IST
सार
रेल प्रशासन से जारी समय सारिणी के मुताबिक, 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रतिदिन गोरखपुर से रात 08.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन देवघर दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 12 जुलाई से 12 अगस्त तक गोरखपुर से तथा 13 जुलाई से 13 अगस्त तक देवघर से 32 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान एवं स्टेशन पर निर्धारित कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
विज्ञापन
रेल प्रशासन से जारी समय सारिणी के मुताबिक, 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रतिदिन गोरखपुर से रात 08.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन देवघर दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 13 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रतिदिन देवघर से शाम 7.45 बजे चलकर गोरखपुर सुबह 11.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआर, एसएलआरडी के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन