फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur dengue 11 patients found today 30 october

डेंगू का डंक: गोरखपुर में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 11 नए मरीज मिले

Sat, 30 Oct 2021 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Oct 2021 10:03 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि डेंगू के मिले सभी नए मरीजों ने निजी अस्पतालों में रैपिड किट से जांच कराई थी। पॉजिटिव आने पर जिला अस्पताल में एलाइजा जांच के लिए सैंपल आया था, जिसमें सभी में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Gorakhpur dengue 11 patients found today 30 october
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मरीज मिल रहे हैं। पिछले 48 घंटे में डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 36 हो गई है। नए मिले मरीजों में से चार की ट्रेवल हिस्ट्री है। तीन रेलवे कॉलोनी के हैं। इसके अलावा बशारतपुर और रामगढ़ताल के मरीज भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डेंगू के मिले सभी नए मरीजों ने निजी अस्पतालों में रैपिड किट से जांच कराई थी। पॉजिटिव आने पर जिला अस्पताल में एलाइजा जांच के लिए सैंपल आया था, जिसमें सभी में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अंगद सिंह ने बताया कि 11 मरीजों में से चार की ट्रेवल हिस्ट्री है। यह लखनऊ और दिल्ली से आए हैं। इनके अलावा रेलवे कॉलोनी से फिर तीन डेंगू के मरीज मिले हैं। इससे पहले करीब 10 मरीज रेलवे कॉलोनी से मिल चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें छह मरीजों का इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। सभी घर पर रहकर दवा का सेवन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे कॉलोनी में गंदगी की वजह से डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साफ-सफाई के लिए पत्राचार किया गया है, लेकिन अब तक साफ-सफाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेल कर्मचारियों ने जताई चिंता
पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कारखाना मंडल ने कारखाना के मुख्य द्वार मेन गेट के अंदर विरोध सभा की। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह तथा संचालन मंडल मंत्री सुरेंद्र यादव ने किया। महामंत्री बजरंगी दुबे ने कारखाना कर्मचारियों में बढ़ रहे डेंगू, बुखार के प्रकोप पर चिंता जताई। कारखाना प्रशासन से डेंगू के रोकथाम के लिए तत्काल उपाय की मांग की। बताया कि कारखाने में चारों तरफ झाड़ियां स्क्रेप एवं बरसात का पानी जमा हुआ है जिससे डेंगू तेजी से फैल रहा है। कारखाने में साफ-सफाई जरूरी है।


सभा को केंद्रीय कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय, केंद्रीय संगठन मंत्री संजय त्रिपाठी ने संबोधित किया। बजरंगी दुबे के नेतृत्व में कारखाना की समस्याओं को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन मुख्य कारखाना प्रबंधक की अनुपस्थिति में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ रिपेयर अनुभव पाठक को सौंपा। इस मौके पर खुर्शीद अली, मंडल पदाधिकारी जनार्दन सिंह, पीसी दुबे, मुरारी कुमार, अशोक चौधरी, उगम भारद्वाज, संजय राय, इंद्र भूषण पांडेय, दिनेश पांडेय, पीके मिश्रा, अवधेश पासवान, रामानंद डीएस खरे, वीरेंद्र कुमार, विशाल, श्रीकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed